• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/08/2026
in Main Slider, झारखंड, राष्ट्रीय
0
Former JPSC Chairman L. Khiangte arrested.

Former JPSC Chairman L. Khiangte arrested.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते (L. Khiangte को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी जेपीएससी की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में हुई है। गिरफ्तारी के बाद सीआईडी की टीम उन्हें अपने कार्यालय ले गई है। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें सोमवार शाम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

एल खियांग्ते ने 22 जुलाई को जेपीएससी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद मामले की जांच कर रही सीआईडी ने उन्हें समन जारी कर 28 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था। जांच एजेंसी ने उनसे कई दौर में पूछताछ की।

सीआईडी ने पहले दिन करीब आठ घंटे, दूसरे दिन लगभग नौ घंटे और तीसरी बार 31 जुलाई को करीब नौ घंटे तक एल खियांग्ते से पूछताछ की थी। लंबी पूछताछ के बाद अब उनकी गिरफ्तारी की गई है।

एल खियांग्ते को समन जारी करने से पहले सीआईडी ने कांके रोड स्थित उनके सरकारी आवास और जेपीएससी कार्यालय में उनके कक्ष की तलाशी ली थी। करीब पांच घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की और आवश्यक साक्ष्य जब्त किए थे।

जांच के क्रम में जेपीएससी कार्यालय के अलावा परीक्षा संचालन से जुड़ी निजी एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में भी तलाशी ली गई थी। सीआईडी ने जेपीएससी कार्यालय से भर्ती परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज, ओएमआर शीट और कंप्यूटर से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जब्त किए थे। एजेंसी के कार्यालय से भी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए।

जेपीएससी के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

इसी मामले में जेपीएससी की तीन सदस्यों अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद ने रविवार, 9 अगस्त को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। तीनों ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

तीनों सदस्यों का इस्तीफा ऐसे समय हुआ है, जब सीआईडी ने कथित परीक्षा अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में उन्हें भी पूछताछ के लिए तलब किया था। हालांकि, उनके इस्तीफे के औपचारिक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

अब तक 11 गिरफ्तारियां

इस मामले में सीआईडी अब तक जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Tags: Jharkhand newsL. Khiangteझारखण्ड न्यूज़
Previous Post

UP Police Constable Recruitment: DV/PST की तारीख घोषित, 17 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

Next Post

भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री: नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
CM Nayab Saini

भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री: नायब सैनी

यह भी पढ़ें

Karan Johar

‘कॉफी विद करण’ का नया सीजन होगा ग्रेट, करण जौहर ने की अनाउंसमेंट

04/10/2023
Gorakhpur Link Expressway

सीएम योगी के दृढ़ संकल्प की नजीर है गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे

26/12/2024
Chhath Puja

इस आरती के साथ करें छठ पूजा व्रत का समापन, पूरी होगी हर मनोकामना

19/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version