• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के लिए वरदान साबित होगी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : शिवराज

Desk by Desk
23/09/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ से प्रदेश के सभी किसानों को लाभ होगा। विशेषकर छोटे किसानों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के पूर्व मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में प्रदेश के 77 लाख किसानों को प्रति वर्ष तीन किस्तों में दो 2-2 हज़ार रुपये, कुल 6000 रूपये प्रति किसान प्रदान किए जाते हैं। अब मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला करते हुए उन्हें राज्य सरकार की ओर से प्रतिवर्ष दो किस्तों में दो-दो हज़ार रुपये कुल 4000 रूपये की सम्मान देने का फैसला किया है।

किसान पंजाब की आत्मा और इस पर हमला बर्दाश्त नहीं : नवजोत सिंह सिद्धू

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की इन योजनाओं की कुल राशि अब 10 हजार हो जाएगी। ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ से प्रदेश के सभी किसानों को लाभ होगा। विशेषकर छोटे किसानों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 70 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। मध्यप्रदेश सरकार किसानों का सर्वे कर प्रदेश के प्रत्येक किसान को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देगी। प्रदेश में खातेदार किसानों की अनुमानित संख्या एक करोड़ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत के किसानों को सम्मान निधि की पहली किस्त के वितरण की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर किया जाएगा। शुक्रवार 25 सितम्बर के दिन किसानों के खातों में मुख्यमंत्री स्वयं भोपाल से तथा मंत्रीगण व अन्य जन-प्रतिनिधि अन्य जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में राशि अंतरित करेंगे।

कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर बोले- प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ता

श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सरकार पूरा सुरक्षा चक्र प्रदान कर रही है। मध्यप्रदेश सरकार एक के बाद एक किसानों के हित में फैसले ले रही है। पहले किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण उपलब्ध कराने की योजना प्रारंभ की गई। फिर उनके खातों में गत वर्षो की फसल बीमा की राशि डाली गई। आज क्रेडिट कार्ड प्राप्त होने से बचे हुए प्रदेश के 67 हजार किसानों, पशुपालकों तथा मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। साथ ही सहकारी समितियों के खातों में 800 करोड रुपए की सहायता राशि अंतरित की गई। अब किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से लाभान्वित करेंगे। शीघ्र ही प्रदेश के उद्यानिकी कृषकों को भी क्रेडिट कार्ड वितरित किए जाएंगे।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रक्रिया के विषय में बताया कि लाभान्वित किए जाने वाले किसानों की जानकारी किसान सम्मान निधि पोर्टल पर दर्ज रहेगी। क्षेत्र के पटवारी जानकारी का सत्यापन करेंगे। किसानों को सिर्फ एक बार क्षेत्र के पटवारी को भौतिक रूप से आवेदन देना होगा। आगे की प्रक्रिया मोबाइल पर ही हो जाएगी। किसानों को राशि प्राप्त होने की सूचना भी उनके मोबाइल पर ही मिल जाएगी।

बिहार विधानसभा चुनाव: सपा करेगी राजद का समर्थन, महागठबंधन के लिए अच्छा संकेत

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस योजना की प्रक्रिया कल से ही प्रारंभ कर दी जाए, जिससे 25 सितंबर को किसानों के खातों में राशि अंतरित करने की शुरुआत की जा सके।

Tags: 24ghante online.comNational newspolitical newsshivraj singh chauhanआत्मनिर्भर भारतआत्मनिर्भर मध्य प्रदेशकांग्रेस पर हमलामुख्यमंत्री किसान सम्मान निधिशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

देखें केकड़े ने कैसे लगाया सिगरेट का कश, नहीं रोक पाएंगे हंसी

Next Post

केशव मौर्य ने कहा- सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ सभी वर्गो तक पहुंचे

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Main Slider

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Next Post
केशव प्रसाद मौर्य

केशव मौर्य ने कहा- सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ सभी वर्गो तक पहुंचे

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पीएम मोदी ने देखा यूपी का ‘ग्रोथ मैप’ : सीएम योगी ने स्वयं यूपी के एक्सप्रेसवे नेटवर्क की दी जानकारी, पीएम ने व्यापक प्लानिंग को सराहा

29/04/2026
wind chime

विंड चाइम खरीदते समय जरूर ध्यान रखें ये सभी बातें

09/11/2021
Gold

जानें धनतेरस पर सोना खरीदनें का सबसे उत्तम मुहूर्त

27/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version