• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केशव मौर्य ने कहा- सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ सभी वर्गो तक पहुंचे

Desk by Desk
23/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सरकार का एक ही लक्ष्य है कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्ग के लोगों को मिले।

श्री मौर्य ने मंगलवार को यहां घाटमपुर के जनता डिग्री कालेज में 71 विभिन्न मार्गो का लोकापर्ण, शुभारम्भ एवं शिलान्यास किया, जिसमें 211 किलोमीटर के विभिन्न मार्गो का निर्माण किया जायेगा। इसकी कुल लागत 24225.42 लाख रूपये है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का एक ही लक्ष्य है कि प्रत्येक वर्ग के लोगों का विकास भी करे। विकास का लाभ उन तक जरुर पहुचाये जो इसके उत्तराधिकारी है।

टाइगर श्रॉफ बने सिंगर, एक्टर का पहला गाना ‘अनबिलिवेबल’ हुआ रिलीज

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारो में बिजली का भीषण संकट पूरे प्रदेश में देखने को मिलता था। वर्तमान सरकार बिजली, सड़क, उद्योग एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बढावा देने एवं अन्य ढ़ाचागत सुविधाओ को बढावा देने के लिये कृत संकल्प है। इस दिशा में पूरे प्रदेश में तेजी से विकास कार्य कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के संकट के समय में भी सरकार द्वारा इस महामारी से बचाव के लिये आवश्यक व्यवस्थाओं को करते हुए लाॅकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों समेत अन्य गरीब वर्ग के लोगो को हर संभव सहायता प्रदान की गयी है।

श्री मौर्य ने कहा कि किसानों के हित में केन्द्र सरकार द्वारा कृषि सुधार विधेयक लाया गया है,जिससे किसानों को लाभ प्राप्त होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत गरीब वर्ग के लगभग 40 करोड लोगों का खाता खुलावाया गया है जिसके द्वारा सीधे लाभार्थियों को उनके खाते में विभिन्न योजनाओं की निर्धारित धनराशि बिना बिचैलियो के भेजी जा रही है। इस व्यवस्था से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ बिचैलियों को दूर भगाने का कार्य किया गया है। सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के तहत गरीब एवं निर्धन लोगों के लिए पांच लाख तक के इलाज की सुविधा किसी बीमारी के इलाज के लिये प्रदान की गयी है।

याेगी का बड़ा फैसला : नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर 1000 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्म सिटी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय कमलरानी वरुण आज हम सबके बीच में नही है। उन्होंने अपनी सेवा के बल पर घाटमपुर के सवार्गीण विकास के लिए निरन्तर कार्य किया,जिसे भुलाया नही जा सकता। पूर्व कैबिनेट मंत्री के सम्मान के दृष्टिगत शासन द्वारा यह निर्णय किया है कि उनकी स्मृति में आनुपुर मोड से परास चौराहा की सड़क को स्वर्गीय कमलरानी वरुण के नाम से जाना पहचाना जाएगा।

Tags: 24ghante online.comDevelopment in Rural AreasKeshav Prasad MauryaLatest Uttar Pradesh News in HindiRoad Construction in UPUP Political NewsUP Politicsकेशव प्रसाद मौर्यग्रामीण क्षेत्रों में विकासयूपी में सड़कों का निर्माण
Previous Post

किसानों के लिए वरदान साबित होगी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : शिवराज

Next Post

कृषि बिल किसानों के लाभ को सुनिश्चित करते हैं : शिवराज

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Next Post

कृषि बिल किसानों के लाभ को सुनिश्चित करते हैं : शिवराज

यह भी पढ़ें

Kitchen

रसोई में कभी भी न रखें ये चीजें, चली जाएगी बरकत

23/10/2025
बुजुर्ग से रेप

80 साल की बुजुर्ग से घर में घुसकर दुष्कर्म, हैवान बोला – तुम बिलकुल मेरी नानी जैसी…

19/09/2020

CBI ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर मणिपुर सरकार के इस अकाउंटेंट के यहां की छापेमारी

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version