• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.15 करोड़ से अधिक, 9.69 लाख लोगों की मौत

Desk by Desk
23/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से अब तक लगभग 9.69 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 3.15 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 3,14,80,193 लोग संक्रमित हुए हैं और 9,68,683 लोगों की मौत हुई है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 68,95,549 पर पहुंच गयी है और अब तक 2,00,768 लोगों की जान जा चुकी है।

नेपोटिज्म पर विक्रम भट्ट ने किया आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का बचाव

भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 83,347 नये मामले दर्ज किये गये और इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 56,46,011 हो गयी। वहीं इस दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 1085 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 90,020 तक पहुंच गया।

ब्राजील में अब तक 45,58,040 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,37,272 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 11,11,157 पहुंच गई हैं तथा 19,575 लोगों ने जान गंवाई है। कोलंबिया ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में पेरू के पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु से अब तक 7,77, 537 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 24397 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह छठे स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 7,68,895 लोग संक्रमित हुए हैं और 31,369 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 7,05,263 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 74,348 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन दक्षिण अफ्रीका को कोरोना संक्रमितों की संख्या में पीछे छोड़कर आठवें स्थान पर आ गया है जहां यह संख्या 6,82,267 पर पहुंच गई है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 30,904 हो गयी हैं।

ऋचा चड्ढा का नाम आने पर अली फजल का आया रिएक्शन, कहा- तुम वो हो जो..

दक्षिण अफ्रीका नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है ।यहां अब तक करीब 6,63,282 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,118 लोगों की मृत्यु हुई है। अर्जेंटीना कोरोना संक्रमित के मामलों में 10वें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 6,52,154 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 13,952 है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में फ्रांस ने चिली को पीछे छोड़ दिया है। यहां इसकी चपेट में अब तक 5,07,150 लोग आए हैं तथा 31,426 लोगों की मृत्यु हुई है। चिली में कोरोना से 4,48,523 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 12,321 लोगों की मौत हुई है।

ईरान में इस महामारी से 4,29,193 संक्रमित है जबकि 24,656 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 4,06,054 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,951 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3,52,178 हो गई है तथा 5,007 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में कोरोना के 3,30,798 मामले सामने आए हैं जबकि 4,542 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इराक ने कोरोना संक्रमितों के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या 3,27,580 है वहीं 8,682 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश भर में कोरोना के 6.62 करोड़ से अधिक सैंपलों की जांच

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3,06,886 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,432 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,06,302 हो गयी है और 7,639 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 3,00,897 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,738 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस ने कोरोना संक्रमितों के मामलों में जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या 2,91,789 तथा 5,049 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक 2,77,412 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,405 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 2,52,923 पहुंच गई तथा 9,837 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 11,126, बेल्जियम में 9955, कनाडा में 9286, बोलीविया में 7693, नीदरलैंड में 6338, स्वीडन में 5870, मिस्र में 5806, चीन में 4737, रोमानिया में 4503, यूक्रेन में 3716, ग्वाटेमाला में 3137, पोलैंड में 2316, पनामा में 2285, होंडुरास में 2206, स्विट्जरलैंड में 2055 और पुर्तगाल में 1925 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghanteonline.comAustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in indiacoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरकोरोना वायरस के लक्षणदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

पायल घोष ने कहा- मेरी आवाज को दबाने के लिए रोजाना हो रहे प्रयास

Next Post

यूपी : लड्डुओं के शहर संडीला में बनेगी ब्रिटेन की वेबली स्कॉट रिवाल्वर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
वेबली स्कॉट रिवाल्वर

यूपी : लड्डुओं के शहर संडीला में बनेगी ब्रिटेन की वेबली स्कॉट रिवाल्वर

यह भी पढ़ें

बाघिन इप्षिता की मौत Tigress Ipshita dies

लखनऊ प्राणि उद्यान की शान रही बाघिन इप्षिता की मौत

16/12/2020
Upendra Tiwari

राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

22/09/2021
rape

रंगे हाथों पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

12/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version