• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फूल तोड़ने गई मासूम को मगरमच्छ ने पानी में खींचा, शव बरामद

Desk by Desk
26/09/2020
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
मगरमच्छ ने पानी में खींचा

मासूम को मगरमच्छ ने पानी में खींचा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार जिले के लक्सर के रायसी इलाके में बाणगंगा में तलाब किनारे फूल तोड़ने गई एक आठ साल की बच्ची पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ बच्ची को अपने जबड़े में दबाकर गहरे पानी में खींचकर ले गया। सूचना मिलते ही रायसी चौकी पुलिस और वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ कई घंटों की मशक्कत के बाद तालाब से बच्ची का शव बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी दादी के साथ खेत में घास काटने गई थी। इसी बीच वह तालाब के पानी में घुसकर फूल तोड़ने लगी। इस बीच मगरमच्छ ने बच्ची पर हमला किया और उसे नीचे पानी में खींचकर ले गया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर दादी और आसपास घस काट रहे लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और वन विभाग को इस दर्दनाक हादसे की सूचना दी।

दिल्ली : नरेला में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाडियां मौके पर

सबने मिलकर बच्ची के शव को ढूंढने की कोशिश शुरू कर दी। कई घंटों की मशक्कत के बाद तालाब से बच्ची का शव बरामद किया। बच्ची का शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रोने लेगे। बच्ची के हाथ पर मगरमच्छ के दांतों के गहरे घाव दिखे।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का महौल है। यह पहला मौका है जब मगरमच्छ के हमले में किसी की जान गई। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग से मगरमच्चों से निजात दिलाने की कई बार गुजारिश की गई लेकिन उनकी एक न सुनी गई।

मथुरा : आतिशबाजी भंडार में विस्फोट से मकान ढहा, एक की मौत, छ घायल

वहीं वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने पर मगरमच्छ पानी में बहकर आबादी क्षेत्र तक तालाबों मे पहुंच जाते हैं। पानी उतरने पर वह वहीं रह जाते हैं। मगरमच्छ के अलावा किसी अन्य वन्यजीव के आबादी क्षेत्र में आने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाती है।

Tags: 24ghante online.comcrocodile attackCrocodile dragged innocent into wateruttrakhand nesUttrakhand Newsमगरमच्छ का हमलामासूम को मगरमच्छ ने पानी में खींचा
Previous Post

दिल्ली : नरेला में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाडियां मौके पर

Next Post

UN  में जपान के प्रधानमंत्री सुगा ने कहा- किम जोंग से ‘बिना शर्त’ के मिलने को तैयार

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
प्रधानमंत्री सुगा -किम जोंग

UN  में जपान के प्रधानमंत्री सुगा ने कहा- किम जोंग से 'बिना शर्त' के मिलने को तैयार

यह भी पढ़ें

parthiv patel

भारतीय बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

09/12/2020
CM Dhami

उत्तराखंड का लगभग हर परिवार देशसेवा से जुड़ा है: सीएम धामी

14/05/2025

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा IPL 2022 का फाइनल मैच

15/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version