• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट से आती है गुड़गुड़ की आवाज तो हल्के में न लें, बरतें ये सावधानियां

Writer D by Writer D
13/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
stomach pain

पेट दर्द

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। आपने अक्सर अपने आसपास कुछ लोगों को देखा होगा, जिन्हें पेट से अजीब आवाज आने की समस्या होती है। या फिर कभी आपने भी महसूस किया होगा कि पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है। खानपान में लापरवाही के कारण ऐसा हो सकता है। एसिडिटी, गैस, खाली पेट होना भी इसके कारण हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कभी कभार पेट से आवाज आना तो समस्या नहीं है, लेकिन यदि ऐसा ज्यादा बार होता है या फिर पेट से कुछ ज्यादा ही आवाज आती महसूस हो तो इसे हल्के में बिल्कुल भी न लें। पेट से आने वाली आवाजें किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है।

आजकल अमूमन हर तीसरा या चौथा आदमी पेट संबंधी कोई समस्या झेल रहा होता है। कई बीमारियों की शुरुआत पेट से ही होती है। आपका पेट सही है तो आप स्वस्थ हैं, पेट गड़बड़ है तो आपको किसी काम में मन नहीं लगेगा। गैस की समस्या पहले बढ़ती उम्र के साथ होती थी, लेकिन अब बच्चों में भी गैस्टिक और पेट की अन्य समस्याएं आम बात हो गई है।

फिजिशियन डॉ. प्रवीण सिन्हा बताते हैं कि पेट से आने वाली आवाज के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। कई बार लोग जल्दी-जल्दी में भोजन करते हैं, तो इससे खाने के साथ काफी मात्रा में हवा भी उनके पेट मे चली जाती है। यह खाना आहार नली में नीचे उतरता है, तो हवा भी खिसकती है, जिससे पेट से आवाज आती है।

डॉ. सिन्हा बताते हैं कि खाना पचाने के दौरान पाचन तंत्र में मौजूद एंजाइम्स से जब खाना टूटता है, तो इस प्रक्रिया में भी गैस बनती है। कुछ लोगों में सामान्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा गैस बनती है। इस कारण भी पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है।

उनका कहना है कि ज्यादा देर तक भूखे रहने से भी पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है। कारण कि खाली पेट होने पर आपका पाचन तंत्र बिना भोजन के ही काम करता रहता है और इस क्रम में अमाशय की दीवारें आपस में संकुचित होती हैं। पेट खाली रहने के कारण वहां मौजूद गैसें और पाचक तत्वों के कारण आवाजें पैदा होती हैं।

Tags: stomach painपेट दर्द
Previous Post

मसल्स पैन या पुराने दर्द से परेशान हैं तो ऐसे करें सिकाई

Next Post

ग्लोइंग स्किन व डेड स्किन से निजात पाने के के लिए करें कॉफी स्क्रब का यूज

Writer D

Writer D

Related Posts

Summer
धर्म

घर की छत पर कभी भी न रखें ये चीजें, आर्थिक संकट से घिर जाएंगे

22/04/2026
Shankh
धर्म

मंदिर में कभी न रखें खाली शंख, करना पड़ सकता है धन हानि का सामना

22/04/2026
ganesh chaturthi
धर्म

बुधवार के दिन आजमाए ये उपाय, जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर देंगे गणेश जी

22/04/2026
Hair Wash
Main Slider

बाल धोते समय इन बातों का रखे खास ध्यान

22/04/2026
Paneer kofta
खाना-खजाना

सबकी फेवरेट बन जाएगी ये डिश, खास मौकों को भी बना देगी और भी स्पेशल

22/04/2026
Next Post
coffee scrub

ग्लोइंग स्किन व डेड स्किन से निजात पाने के के लिए करें कॉफी स्क्रब का यूज

यह भी पढ़ें

Dashrath Deep

श्रीराममंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर

29/09/2023
Encounter in Shopian

शोपियां मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

13/05/2025

आमजन को सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए : सीएम धामी

18/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version