• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान : चौथे दिन भी हिंसा जारी, उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी, इंटरनेट सेवा बंद

Desk by Desk
28/09/2020
in Main Slider, क्राइम, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
राजस्थान हिंसा

राजस्थान हिंसा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के आदिवासी जिले डूंगरपुर और उदयपुर में चौथे दिन भी कई जगह पर हिंसा जारी रही। सरकार और आंदोलनकारियों के बीच खेरवाड़ा कस्बे में हुई बैठक में शांति समझौता हुआ तो थोड़ी देर बाद उदयपुर के ऋषभदेव में उपद्रवियों ने कस्बे में हमला बोल दिया और जमकर लूटपाट की।

हिंसा फिर से भड़कने पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने पहाड़ी पर चढ़कर पथराव करना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

कल शनिवार हुई खेरवाड़ा की हिंसा में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कहा जा रहा है कि हिंसा के दौरान 50 से ज्यादा वाहन फूंक दिए गए हैं और सौ के आसपास दुकानों और मकानों में लूटपाट हुई है।

जम्मू-कश्मीर : BSF ने 5 आतंकियों की हथियारों के साथ घुसपैठ की कोशिश किया नाकाम

शांति समझौते के लिए आज रविवार को खेरवाड़ा पंचायत समिति के भवन में बैठक हुई जिसमें जनजाति मंत्री अर्जुन बामणिया और कांग्रेस नेता रघुवीर मीणा शामिल हुए जहां पर आंदोलनकारियों और प्रशासन के बीच सहमति हुई कि सामान्य वर्ग की खाली रह गई सीटों पर आदिवासी वर्ग के छात्रों को मौका देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सरकार एसएलपी दायर करेगी और मरने वाले लोगों को मुआवजा देगी।

इस समझौते के बाद पुलिस के अधिकारियों ने आंदोलन वाली जगह पर मार्च किया और ऐलान किया कि कल सुबह से उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे खोल दिया जाएगा।

देहरादून रीजन की ओर से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा का पंजीकरण शुरू

इस समझौते के ऐलान के बाद ही उदयपुर जिले के ऋषभदेव में उपद्रवियों ने पहाड़ी पर चढ़कर हमला करना शुरू कर दिया। माना जा रहा है कि भारतीय ट्राइबल पार्टी के कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हैं क्योंकि ऋषभदेव और खेरवाड़ा दोनों ही उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आता है जहां पर भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायक तीसरे स्थान पर रहे थे और अब इस आंदोलन के जरिए भारतीय ट्राइबल पार्टी इन इलाकों में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है।

माना जा रहा है कि यह आंदोलन अभी और भड़क सकता है क्योंकि बांसवाड़ा और डूंगरपुर के दूसरे इलाकों में भी आदिवासी आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। डूंगरपुर जिले में अब तक 1 दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है और दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जल्द होगी ‘दया बेन’ की वापसी

पूरे आदिवासी इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार आज दिन भर अपने आवास पर आदिवासी इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक करते रहे।

Tags: 24ghante online.comrajasthan newsRajasthan violencestone-peltingviolence in Dungarpur and Udaipurडूंगरपुर और उदयपुर में हिंसापत्‍थरबाजीराजस्थान हिंसा
Previous Post

IPL 2020 : छक्कों की बरसात से जीता राजस्थान, चार विकेट से पंजाब को हराया

Next Post

कुर्की के डर से इनामी बदमाश गले में पट्टी लटकाकर आत्मसमर्पण करने थाने पहुंचा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
इनामी बदमाश

कुर्की के डर से इनामी बदमाश गले में पट्टी लटकाकर आत्मसमर्पण करने थाने पहुंचा

यह भी पढ़ें

australia

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

28/11/2020

इटावा से फफूंद तक शुरू हुई स्पेशल मेमू ट्रेन

17/04/2022
Deputy CM Keshav Maurya expressed grief

उप्र के 44 प्रमुख मार्गों के लिए 193 करोड़ 15 लाख की धनराशि अवमुक्त

07/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version