• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के प्रदर्शन ने बता दिया की पांच दिन भी सरकार चलने लायक नहीं : अखिलेश

Desk by Desk
28/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुये कहा कि युवाओं को कड़ी परीक्षा पास करने के बावजूद पांच साल की संविदा देने वाले सत्ताधीश खुद चंद महीनों की संविदा पर कार्यरत हैं।

श्री यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े तीन साल के प्रदर्शन ने जनता को बता दिया है कि वह पांच साल तो क्या पांच दिन भी सरकार चलाने के लायक नहीं है। अब तक वे अपनी एक भी जनहित की योजना लागू नहीं कर सके हैं। समाजवादी सरकार के कामों पर अपने नाम का ठप्पा लगाने और फीता काटने के अलावा भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। वस्तुतः भाजपा नेतृत्व इतना कृतघ्न है कि वह समाजवादी सरकार को उसके समय हुए विकास कार्यों का श्रेय भी नहीं देना चाहता है।

शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में सभासद समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

उन्होने कहा कि मुद्दा विहीन सरकार के कारण राज्य की जनहित की समस्याएं उलझती जा रही हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्वतंत्रता आंदोलन में रंचमात्र भूमिका नहीं थी इसलिए वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति को संजोने को बने अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र को नीलामी पर चढ़ा रही है। इस केन्द्र में स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियां अक्षुण्ण बनाए रखने की योजना थी। भाजपा राज में वहां धूल भी नहीं साफ हुई। आपातकाल के विरोध का नेतृत्व जयप्रकाश जी ने किया था। दूसरी आजादी के उस संघर्ष पर धूल डालने में भाजपा नेतृत्व भी सहयोगी बन रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री को यह भी पता नहीं कि वे अपने आचरण से प्रेरणापुरूष का अपमान कर रहे हैं या सम्मान। सूचना विभाग के नए भवन के निर्माण की स्वीकृति समाजवादी सरकार के समय हुई थी, क्योंकि सिविल अस्पताल का विस्तार करना था। इस भवन पर अपने शीर्ष नेता का नाम ही लगाना था तो अपनी किसी नई योजना को पूरा करते।

श्रद्धा-सारा ने कबूला सुशांत लेते थे ड्रग्स, स्वरा भास्कर बोलीं- बस या और भद्द पिटवानी है?

सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश प्रदेश के हर संस्थान एवं संसाधन को बेचने पर उतारू भाजपा अमीरों के हाथों में बिक चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम समाजवादी सरकार ने बनाया, उस पर भाजपा ने अपना ठप्पा लगाया। उसके पास उस समय बने अवध शिल्प ग्राम को भी औनपौने दाम में बेच दिया गया है। सरकारी सम्पत्तियाँ बेचने के मामले की जांच समाजवादी सरकार बनने पर होगी और इसके दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी होगी।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय की फिल्म सिटी का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने फीता तो काट लिया है पर अब न तो उसके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, नहीं कोई डायलाग। उनकी फ्लाप पिक्चर उतरने वाली है क्योंकि प्रदेश की अगली तस्वीर बनाने वालों की ऐडवांस बुकिंग हो गई है।

बीजेपी नेता उमा भारती कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

उन्होने कहा कि प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरूआत समाजवादी सरकार में ही हो गई थी लेकिन साढ़े तीन साल में भी भाजपा इसे पूरा नहीं कर पाई है जबकि 325 किलोमीटर के आगरा-लखनऊ एक्सपे्रस-वे का निर्माण दो वर्ष से कम समय में पूरा कर लिया गया था। कई कोशिशों के बाद भी भाजपा सरकार इस एक्सप्रेस-वे में कमी या घोटाला नहीं निकाल पाई। यह इतना मजबूत और गुणवत्ता का एक्सप्रेस-वे है कि इस पर वायु सेना के युद्धक विमान और माल वाहक जहाज भी उतर चुके हैं।

भाजपा सरकार की कार्यदक्षता का पता इसी से चलता है कि कैंसर अस्पताल में ओपीड़ी शुरू करने का समय भाजपा सरकार को साढ़े तीन वर्ष बाद मिला है जबकि समाजवादी सरकार ने इसे अपने कार्यकाल में ही पूरा कर लिया था। समाजवादी सरकार ने अपने समय में गम्भीर बीमारियों-लीवर, हार्ट, कैंसर और किडनी के इलाज की मुफ्त व्यवस्था की थी। कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति भाजपा की संवेदनहीनता से कैंसर अस्पताल में इलाज शुरू नहीं हो सका। इस अवधि में कैंसर मरीजों की जिंदगी में जो अंधेरा रहा, उसके लिए भाजपा नहीं तो कौन जिम्मेदार होगा।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's emotional tweetNational newspolitical newsUP Politicsअखिलेश यादव का भावुक ट्वीटअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमला
Previous Post

लचर कानून व्यवस्था से प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है : लल्लू

Next Post

शिवराज सिंह बोले- सामाजिक न्याय और गरीबों की भलाई भाजपा के लक्ष्य

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार: चयन आयोग

27/10/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट निर्णय : प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास

27/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़, किसान से कुंभ तक हर क्षेत्र के लिए बड़ा प्रावधान

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

27/10/2026
Next Post

शिवराज सिंह बोले- सामाजिक न्याय और गरीबों की भलाई भाजपा के लक्ष्य

यह भी पढ़ें

Randeep Surjewala

सात साल से किसानों के अधिकारों का हनन कर रही है मोदी सरकार : कांग्रेस

26/06/2021

सीएम योगी का बड़ा फ़ैसला, अब इस नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन

23/10/2021
CM Yogi

नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही झूमे युवा, सीएम योगी ने बीच में पहुंचकर खिंचवाई सेल्फी

25/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version