Main Sliderक्राइमनई दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली : मात्र 20 रुपए के लिए बेटे के सामने कर दी पिता की हत्या

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में महज 20 रुपये के विवाद में 13 साल के बेटे के सामने उसके पिता की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मारपीट में बुरी तरह से घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक 38 साल के रुपेश संत नगर इलाके में पत्नी हेमलता और चार बच्चों के साथ रहते थे. रुपेश रात को घर के पास स्थित संतोष और सरोज नाम के भाइयों के सैलून में दाढ़ी बाल बनवाने गए। हजामत होने के बाद संतोष ने 50 रुपये मांगे तो रुपेश ने सिर्फ 30 रुपये दिए और बाकी पैसे बाद में देने की बात कही। लेकिन इसके बाद महज 20 रुपये को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि संतोष और सरोज ने दुकान में रखी प्लास्टिक की पाइप से रुपेश की पिटाई करनी शुरू कर दी।

कुर्की के डर से इनामी बदमाश गले में पट्टी लटकाकर आत्मसमर्पण करने थाने पहुंचा

मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि किस कदर एक बच्चा अपने पिता को बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आरोपी उसकी पाइप से लगातार पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान कई लोग वहां खड़े हैं, लेकिन किसी ने भी बचाने की कोशिश तक नहीं की।

हंगामे के बीच टहलते हुए रुपेश का बड़ा बेटा 13 साल का रोहित भी वहां पहुंच गया। उसने अपने पिता को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की। पिता की जान बचाने के लिए बेटा दोनों हमलावरों से गुहार लगाता रहा, लेकिन दोनों रुपेश की पिटाई करते रहे।

शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में सभासद समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

हमले से बुरी तरह से घायल रुपेश को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रुपेश की मौत के बाद से ही पूरा परिवार सदमे में है। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button