• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज करें ये खास उपाय, कर्ज से मुक्ति के साथ मिलेगी अपार धन संपदा

Writer D by Writer D
06/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
pradosh Vrat aarti

प्रदोष व्रत

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और मंगलवार का दिन है | त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी | हर माह के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत होता है और सप्ताह के सातों दिनों में से जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, उसी के नाम पर उस प्रदोष का नाम रखा जाता है |

जैसे सोमवार को आने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष कहा जाता है, मंगलवार को आने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष कहा जाता है और शनिवार को आने वाले प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष कहा जाता है | लिहाजा आज भौम प्रदोष व्रत है | मंगल, यानी भौम का सीधा संबंध कर्ज से है। अतः आज भौम प्रदोष व्रत का दिन कर्ज से मुक्ति पाने के लिये बहुत ही श्रेष्ठ है।

आज रात 7 बजकर 24 मिनट तक शूल योग रहेगा | इस योग के दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य नहीं करना चाहिए और ना ही कोई नया कार्य आरंभ करना चाहिए | साथ ही आज पूरा दिन पार कर देर रात 12 बजकर 48 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा | शतभिषा 24वां नक्षत्र है। इसका अर्थ होता है- सौ चिकित्सक। इसका प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त या गोलाकार आकृति को माना जाता है। साथ ही कदंब के पेड़ से शतभिषा नक्षत्र का संबंध बताया गया है।

आज के दिन कुछ विशेष उपाय करके आप कर्ज के साथ ही मंगल से जुड़ी अन्य परेशानियों से भी कैसे छुटकारा पा सकते हैं।  आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार सभी लोग यह उपाय करके लाभ उठा सकते है। जानिे आचार्य इंदु प्रकाश से इन कास उपायों के बारे में।

अगर आप कर्ज के बोझ में फंसे हैं और उससे जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं, तो आज भौम प्रदोष के दिन आपको आसन पर बैठकर, हाथ जोड़कर ऋणमोचक मंगल स्रोत का पाठ करना चाहिए | आज के दिन ऐसा करने से आपका कर्ज बहुत जल्द ही उतर जायेगा।

अगर आप चाहते हैं कि भविष्य में आपको कभी ऐसी आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े, जब आपको कर्ज लेने की नौबत आ जाये तो ऐसी स्थिति से अपने आपको बचाये रखने के लिये आज के दिन शाम के समय हनुमान मन्दिर में जाकर या घर पर ही हनुमान जी की मूर्ति के आगे घी का दीपक जलाकर उन्हें बूंदी का प्रसाद अर्पित करें | साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको भविष्य में कभी भी कर्ज लेने की नौबत नहीं आयेगी |

अगर आप अपने अन्दर पॉजिटिव ऊर्जा को बढ़ाना चाहते हैं और निगेटिव ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले हनुमान जी के आगे सिर झुकाकर प्रणाम करना चाहिए। फिर कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके अन्दर पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ेगी और निगेटिव ऊर्जा अपने आप दूर होती जायेगी।

अगर आप संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं तो अपनी कामना पूरी करने के लिये आज के दिन आपको भूमि पुत्र मंगल के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-  ‘ॐ भूमि पुत्राय नमः।’ आज के दिन इस मंत्र का 108 बार जाप करने से आपकी संतान प्राप्ति की कामना जल्द ही पूरी होगी।

अगर आपको लगातार व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते कर्ज लेने तक की नौबत आ गई है, तो आज के दिन शिव मन्दिर में जाकर शिवलिंग पर हरे मोटे मूंग चढ़ाएं और ‘ऊँ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। प्रदोष व्रत के दिन महादेव की अराधना करने से व्यापार में हो रहे नुकसान से आपको राहत मिलेगी और कर्ज लेने से छुटकारा मिलेगा।

अगर आप अपने बड़े भाई के साथ रिश्ते में प्यार बरकरार रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको दो पत्थर के टुकड़े लेकर उन्हें लाल रंग से रंगना चाहिए और अपने भाई के हाथ से छुआना चाहिए। अब उनमें से एक पत्थर को बहते जल में प्रवाहित कर दें और दूसरे पत्थर को संभालकर हमेशा अपने पास रखें। आज के दिन ये खास उपाय करने से बड़े भाई के साथ आपके रिश्ते में प्यार बरकरार रहेगा।

अगर आपके दाम्पत्य संबंधों की ऊष्मा कुछ कम हो गई है तो संबंधों में ऊष्मा को बढ़ाने के लिये आज के दिन आपको शाम के समय हनुमान जी के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करने के बाद मंगल के मूल मंत्र का जाप करना चाहिए। मंगल का मूल मंत्र इस प्रकार है-  ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:’। आज के दिन इस मंत्र का सात बार जाप करने से आपके दाम्पत्य संबंधों की ऊष्मा में बढ़ोतरी जरूर होगी।

Tags: Adhik maas pradosh vratbhauma pradosh puja vidhibhauma pradosh shubh muhuratbhauma pradosh Vrat kathabhauma pradosh vrat September 2020bhom pradosh Vrat September 2020bhom pradosh Vrat upaypradosh Vrat aartipradosh vrat kathaPradosh Vrat September 2020Shiv pradosh Vrat September 2020प्रदोष व्रतभगवान शिवभौम प्रदोष व्रत
Previous Post

आज है अपरा एकादशी, जानें पूजा विधि और व्रत का महत्व

Next Post

मौसमी बीमारियों से निजात दिलाते हैं ये चार तरह के पत्ते

Writer D

Writer D

Related Posts

Spots
फैशन/शैली

आपकी रसोई में छिपा है खूबसूरती का राज

08/07/2026
Hair Fall
फैशन/शैली

झड़ते बालों की समस्या होगी दूर, मिलेंगे लंबे घने बाल

08/07/2026
Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
health
फैशन/शैली

इस उम्र के पुरुषों को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Next Post
neem

मौसमी बीमारियों से निजात दिलाते हैं ये चार तरह के पत्ते

यह भी पढ़ें

गोली लगने से दंपत्ति की मौत

15/06/2023
Akhilesh Yadav

किसान को खेत मालिक की जगह मजदूर बनाने में लगी है भाजपा : अखिलेश

16/12/2020
पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक

PM मोदी का नरेंद्रमोदी_आईएन ट्विटर अकॉउंट हैक, हैकर ने लिखा…

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version