• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर व्यक्ति को शुद्ध जल मुहैया कराना सरकार का संकल्प : योगी

Desk by Desk
01/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बुंदेलखंड की प्यास बुझाने के लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है।

श्री योगी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर खेत तक पानी पहुंचे, हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल मुहैया हो। ऐसे में परियोजनाओं का समय से पूरा होना बहुत ज़रूरी है।

बुधवार को झांसी मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुये उन्होने कहा कि एरच बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना का काम किन्ही जांच प्रक्रिया के कारण ठप है। इसमें पहले ही बहुत देर हो चुकी है। अब और देर न की जाए। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय करें लेकिन परियोजना का काम भी शीघ्रता से पूरा करें। इसी तरह ललितपुर में कचनौदा बांध, भावनी बांध, बंडई बांध की परियोजनाओं के अलावा रोहिणी जामनी और सजनम नहर प्रणालियों पर पुनर्स्थापना का काम अगर हम समय से पूरा कर दें, तो अगले दो वर्ष में झांसी और ललितपुर के हर खेत तक पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।

रिश्ते शर्मसार : गर्भवती बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहन देते हुए जल संचय को बढ़ावा दिया जाए। आंतिया तालाब तथा पानी वाली धर्मशाला के पुनर्जीवन का कार्य को गति प्राथमिकता देते हुए अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे काम किया जाए। तालाबों को पुनर्जीवन भूगर्भ जल स्तर को बेहतर करने में सहायक तो होगा ही, स्थानीय लोगों के पर्यटन और मनोरंजन के लिए नवीन स्थान भी तैयार होंगे।

श्री योगी ने कहा कि अमृत योजना, झाँसी पेयजल पुनर्गठन योजना, घर-घर नल और रनगुंवा पेयजल परियोजना जैसे प्रयास बुंदेलखंड के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए इन सभी कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होना बहुत ज़रूरी है। इस संबंध में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

सबसे बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है स्कूल यूनिफार्म सेक्टर : नवीन रस्तोगी

स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि इससे जुड़े काम अब जमीन पर दिखने चाहिए। उन्होंने प्रमुख सचिव नगर विकास को निर्देश दिए कि प्रदेश में इस योजना को और तेज किये जाने की ज़रूरत है। इस संबंध में प्रदेश स्तर पर समीक्षा की जाए। स्मार्ट सिटी परियोजना को भविष्य के लिहाज से अति महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने सभी मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ-साथ सभी संबंधित निकायों को तत्परता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

श्री योगी ने कहा कि अवैध खनन और अवैध वसूली पर प्रभावी रोक लगी है, इसे और सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि ललितपुर और झाँसी में खनन प्रक्रिया को नियमानुसार गति दी जाए। कोई भी प्रस्ताव लंबित न रहे। खनन विभाग लगातार मॉनिटरिंग करता रहे, खनन पट्टाधारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जाए।

बिहार चुनाव को लेकर नड्डा के आवास पर बैठक, सीटों को लेकर हो सकती बात

उन्होने कहा कि बुंदेलखंड में प्रस्तावित डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, न केवल झाँसी मण्डल और उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत उपयोगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है, यह परियोजना इस संकल्पपूर्ति का महत्वपूर्ण आधार है। यह लाखों नवीन रोजगार सृजन का कॉरिडोर तो है ही, वैश्विक पटल पर भारत के स्वर्णिम भविष्य का पथ प्रशस्त करने वाला भी है।

समीक्षा बैठक में झांसी, जालौन और ललितपुर जिले के सांसदों विधायकों ने कहा कि यह क्षेत्र आजादी के बाद से ही शासन की उपेक्षा का शिकार रहा, मौजूदा सरकार ने इसके समग्र विकास को प्राथमिकता में रखा है, यह अत्यंत सुखद है। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय आवश्यकताओं के दृष्टिगत नवीन उपरिगामी सेतु, सड़क सुदृढ़ीकरण, बांध परियोजनाओं आदि की ज़रूरत बताई।

Tags: 24ghante online.comBundelkhand projectinstructions of CM Yogiup government newsबुंदेलखंड परियोजनासीएम योगी के निर्देश
Previous Post

नवरात्रि के लिए महाराष्ट्र सरकार ने जारी की ये 15 गाइडलाइंस

Next Post

झारखंड की हुनरमंद लड़कियां आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर : हेमंत

Desk

Desk

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post

झारखंड की हुनरमंद लड़कियां आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर : हेमंत

यह भी पढ़ें

cooking oil

आपके दिल को हेल्दी एंड फिट रखता है ये तेल

01/06/2026
CM Vishnudev Sai

महाशिवरात्रि पर कोसमनारा बाबाधाम जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय

12/02/2026
Amit Mohan Prasad

प्रदेश में कोरोना से रिकवरी दर 94.7 प्रतिशत हुआ : अमित मोहन

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version