• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस कांड पर ममता बनर्जी बोलीं- कोरोना से बड़ी महामारी है बीजेपी

Desk by Desk
03/10/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता बनर्जी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। यूपी के हाथरस जिले में हुए गैंगरेप को लेकर दिल्ली से लेकर कोलकाता तक सियासत गर्म है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता में इस घटना के विरोध प्रदर्शन की अगुआई की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने हाथरस जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने की भी इच्छा जाहिर की है। ममता ने कहा कि अल्पसंख्यकों और दलितों के खिलाफ हो रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर तनाशाही चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा पार्टी एक ‘महामारी’ है, जो दलितों पर सबसे ज्यादा जुल्म कर रही है।

विरोध प्रदर्शन की अगुआई करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह दलितों का अंत तक साथ देंगी, क्योंकि उनकी जाति मानवता है। उन्होंने कहा कि वह धर्म-जाति के आधार पर भेदभाव में विश्वास नहीं करती हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मार्च में लागू लॉकडाउन के बाद पहली बार ममता किसी मार्च में शामिल हुईं। बिरला प्लैनिटोरियम से मायो रोड पर गांधी प्रतिमा तक 2 किलोमीटर पैदल चलीं।

बलरामपुर : पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि, शरीर पर मिले चोट के 10 निशान

रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कोविड-19 एक बड़ी महामारी नहीं है, बीजेपी सबसे बड़ी महामारी है। यह सबसे बड़ी महामारी है जो दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों पर अत्याचार करती है। हमें इस अत्याचार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। जिस तरह का अत्याचार हो रहा है वह पूरी तरह अस्वीकार्य है।

झारखंड: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की कोरोना ने ली जान, मेदांता में ली आखिरी सांस

उन्होंने कहा कि देशभर में तानाशाही चल रही है। लोगों के लिए सरकार चलाने की बजाय, यह जनता, दलितों और किसानों के खिलाफ सरकार चला रही है। कोरोना महामारी के खिलाफ केंद्र सरकार को असफल बताते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसा लगता है कि कोरोना का सांप्रदायिक प्रसार शुरू हो चुका है, क्योंकि जो लोग घर से बाहर नहीं निकलते हैं वे भी संक्रमित हो रहे हैं।

Tags: Bharatiya Janata PartyHathras Gangrapehindi newsKolkata protestsMamta banerjeenews in hindiTrinamool Congressकोलकाता विरोध प्रदर्शनतृणमूल कांग्रेसभारतीय जनता पार्टीममता बनर्जीहाथरस गैंगरेप
Previous Post

बलरामपुर : पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि, शरीर पर मिले चोट के 10 निशान

Next Post

पीएम मोदी राजधर्म का पालन करते हुए योगी सरकार को बर्खास्त करें : पप्पू यादव

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
Pappu Yadav

पीएम मोदी राजधर्म का पालन करते हुए योगी सरकार को बर्खास्त करें : पप्पू यादव

यह भी पढ़ें

rape

95 किलो गांजे के साथ चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

14/02/2021

दीपावली पर परिवार वालों को गिफ्ट कीजिए ये तोहफे

10/11/2020
Operation Blue Star

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी: दरबार साहिब परिसर में लहराए भिंडरावाला के पोस्टर, नारेबाजी

06/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version