• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी: दरबार साहिब परिसर में लहराए भिंडरावाला के पोस्टर, नारेबाजी

Writer D by Writer D
06/06/2026
in पंजाब
0
Operation Blue Star

Operation Blue Star

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑपरेशन ब्लू स्टार (Operation Blue Star) की 42वीं बरसी पर शनिवार को दरबार साहिब परिसर में जरनैल सिंह भिंडरांवाले के पोस्टर बांटे गए और खालिस्तान समर्थन में नारे लगाए गए। सुरक्षा के मद्देनजर अमृतसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

दरबार साहिब में सुबह के समय अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद जत्थेदार अकाल तख्त साहिब ने कौम के नाम संदेश जारी किया। इसके बाद सरबत खालसा के जत्थेदार ध्यान सिंह मंड अपने समर्थकों के साथ श्री अकाल तख्त पहुंचे। अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान अपने साथियों के साथ श्री अकाल तख्त पर पहुंचे। कट्टरपंथी समर्थकों ने भिंडरावाला के पोस्टर लहराकर मान का स्वागत किया। गर्मपंथियों ने किरपाने लहराकर खालिस्तान का समर्थन किया। आज दरबार साहिब परिसर में जगह-जगह स्टाल लगाकर संगत को ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद की तस्वीरों तथा भिंडरावाला के पोस्टर बांटे गए। यहां तक की दर्शनी ड्योढ़ी में भी कुछ लोग भिंडरावाला के पोस्टर लेकर संगत को दिखा रहे थे।

इस बीच ऑपरेशन ब्लू स्टार (Operation Blue Star) के दौरान जख्मी हुए गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शनों के भारी संख्या में संगत उमड़ गई। जिसे नियंत्रित करने के लिए टास्क फोर्स को कड़ी मशक्कम करनी पड़ी।

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह भी आज समर्थकों समेत दरबार साहिब पहुंचे और माथा टेका। गर्मपंथी दल खालसा व कुछ अन्य संगठनों की तरफ से शनिवार को अमृतसर बंद का भी आहवान किया गया है। जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसजीपीसी ने भी श्री अकाल तख्त साहिब के आसपास एक हजार से अधिक टास्क फोर्स कर्मी तैनात किए हैं। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुरु नगरी में 65 से ज्यादा जगहों पर नाकाबंदी है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही है। होटल मालिकों को संदिग्धों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख प्रवेश मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और एयरपोर्ट पर भी चेकिंग अभियान चल रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अमृतसर में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 3000 जवान तैनात किए गए हैं।

इस बीच एसजीपीसी अध्यक्ष एच.एस. धामी, बुढ्ढा दल के मुखी बाबा बलबीर सिंह, बाबा निहाल सिंह हरियांवेलां,जरनैल सिंह खालसा, जन.सुबेग सिंह का परिवार, अमरीक सिह का परिवार, सतवंत सिंह का परिवार, बलवंत सिंह राजाओणा की बहन व अन्य परिजनों ने भी आज के समागम में भाग लिया।

Previous Post

पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित

Next Post

कवि समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक होते हैं: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

cm bhagwant mann
पंजाब

शिक्षा से रोजगार तक, मान सरकार युवाओं को बना रही स्टार्टअप लीडर

22/07/2026
AI to become a core subject in government schools.
Main Slider

पंजाब में शिक्षा का नया मॉडल, सरकारी स्कूलों में AI बनेगा कोर सब्जेक्ट

22/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
Harjot Singh
पंजाब

NEET में सरकारी स्कूलों का कमाल, पंजाब के 882 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

20/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
CM Dhami

कवि समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक होते हैं: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Raid

डीडीयू के पूर्व कुलपति के घर विजिलेंस का छापा

17/11/2021
Marriages

61 दिन बाद फिर शुरू हुए सभी मांगलिक कार्य, जानें कब तक कर सकेंगे शुभ कार्य

30/06/2024
Lucknow fire tragedy

लखनऊ अग्निकांड: SIT ने संभाली कमान, फोरेंसिक जांच शुरू

23/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version