• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में अपराधी और पुलिस का गठबंधन हो रहा है : अखिलेश

Desk by Desk
04/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस काण्ड में अपना कृत्य छुपाने के लिए योगी सरकार ने कुछ अधिकारियों को हटा दिया है लेकिन न्याय की मांग है कि उन पर एफआईआर भी दर्ज हो ताकि यह सच उगलवाया जा सके कि किसके दबाव में उन्होंने आतंक फैलाया।

श्री यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार की लीपापोती नीति के विरूद्ध प्रदेश में जनाक्रोश थम नहीं रहा है। इससे डर कर सरकार ने कुछ अधिकारियों को हटा दिया लेकिन यह पता करना चाहिये कि जिला प्रशासन ने रात में परम्परा के विपरीत दलित नवयुवती का शव क्यों जला दिया और पीड़ित परिवार को बंधक बनाकर क्यों रखा। मीडिया व विपक्षी सांसदों तक से क्यों दुव्र्यवहार किया गया। उन्हें पीड़िता के परिवार से क्यों नहीं मिलने दिया।

हाथरस केस : राहुल ने पीड़िता के पिता को बंधाया ढांढस, प्रियंका ने पोंछे मां के आंसू

उन्होने कहा कि गांधी जयंती पर हाथरस की बेटी के लिए लखनऊ हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा पर मौन व्रत रखकर बैठने जा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं विधायकों को गिरफ्तार कर और कार्यकर्ताओं पर बर्बरता से लाठीचार्ज कर भाजपा सरकार ने सत्य की आवाज हिंसक तरीके से दबाई है। महिलाओं को गिरफ्तारी से पूर्व सड़क पर गिराकर घसीटा गया, उनके कपड़े फाड़े गए और अपमानित किया गया। यह कृत्य निन्दनीय है।

शर्मनाक! ‘हाथरस की बेटी’ की मृत्यु के इतने दिनों बाद भी भाजपा सरकार उसे न्याय दिलाना तो दूर बल्कि उसके साथ हुई घटना को झुठलाने में लगी है।
सरकार चाहे जितनी भी कोशिशें कर ले ‘सच’ जनता के सामने आकर ही रहेगा। pic.twitter.com/RC12PcOV5I

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 3, 2020

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महोबा-हाथरस की घटनाओं से लगता है प्रदेश में डीएम-एसपी के नए गैंग को जन्म दे दिया है। अपराधी और पुलिस का भी गठबंधन होने लगा है। मुख्यमंत्री का उन पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। ऐसे में कानून प्रिय जनता कहां न्याय के लिए जाए। बदले की भावना से सरकारी नीतियां निर्धारित होने से विपक्ष विशेषकर समाजवादी पार्टी के नेताओं का उत्पीड़न हो रहा है। उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। गम्भीर धाराएं लगाकर जेल भेजा जा रहा है। लोकतंत्र में ऐसा आचरण असंवैधानिक है।

कार से जिम ट्रेनर का शव बरामद, बॉडी के मिले ड्रग्स और इंजेक्शन

श्री यादव ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने हाथरस की दलित बेटी की जिंदगी बर्बाद करने वालों पर उतनी सख्ती नहीं दिखाई जितनी वह पीड़िता के परिवार वालों पर कर रही है। दलित बेटी को मरने पर भी सम्मान से अंतिम संस्कार का हक प्रशासन ने नहीं दिया। इसकी निंदा विपक्ष ही नहीं भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी किया है। यह ऐसा अमानवीय कृत्य है जिसे कोई भी सभ्य समाज मान्यता नहीं देगा। न्यायालय, मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग सबने हाथरस काण्ड में उसकी भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार अगर यह समझती है कि अपने सत्तामद के बल प्रयोग से वह न्याय की आवाज कुचल देगी तो यह उसका बड़ा भ्रम है।

Tags: Hathras caseHathras gang rapehathras latest newshathras newsLatest uttar pradesh NewsSamacharuttar pradesh HeadlinesUttar Pradesh Newsuttar pradesh news in hindiउत्तर प्रदेशकांग्रेस पार्टीहाथरस केसहाथरस न्यूजहाथरस रेपहाथरस लेटेस्ट न्यूज
Previous Post

अल्ताफ बुखारी बोले- जम्मू-कश्मीर की महिलाएं ला सकती हैं सकारात्मक बदलाव

Next Post

कमलनाथ ने कहा- सौदेबाजी करना कांग्रेस की संस्कृति और सिद्धांत नहीं

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

कमलनाथ ने कहा- सौदेबाजी करना कांग्रेस की संस्कृति और सिद्धांत नहीं

यह भी पढ़ें

chinese bhel

इस डिश से बनाएं अपना विकेंड चटपटा

19/02/2025
Chhedanlal Shukla

छेदनलाल ने ग्रामीण क्षेत्र में जगाई थी शिक्षा की अलख: शुक्ला

05/07/2022
Har Ghar Nal

बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा

08/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version