• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65.49 लाख, 55 लाख लोग रोगमुक्त

Desk by Desk
04/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 75 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 65.49 लाख हो गया जबकि 82 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए जिससे कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 55.09 लाख हो गयी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 75,829 नये मामलों के साथ इसके संक्रमितों की संख्या 65,49,373 हो गयी। इसके साथ ही 82,259 मरीज ठीक हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 55,09,966 लोग कोरोना की महामारी से निजात पा चुके हैं। इसी अवधि में 940 संक्रमित अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,01,782 हो गयी है।

सुशांत की मर्डर थ्योरी पर बोलीं कंगना – एक इंसान ऐसे ही उठकर खुद को खत्म नहीं कर देगा

कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी आने के कारण सक्रिय मामले 7371 घटकर 93,76,25 हो गये। देश में अभी सक्रिय मामलों का प्रतिशत 14.32 और रोगमुक्त होने वालों की दर 84.13 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.55 फीसदी रह गयी है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 2765 कम होकर 2,58,548 रह गये हैं जबकि 278 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 37,758 हो गयी है। इस दौरान 16,835 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 11,34,555 हो गयी।

गुरुग्राम : महिला के साथ चार डिलीवरी ब्वॉय ने किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 797 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 1,12,802 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 9219 पर पहुंच गया है तथा अब तक 5,08,495 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 1615 कम होने से सक्रिय मामले 55,282 रह गये। राज्य में अब तक 5941 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 6,51,791 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान 1289 मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 47,823 हो गये हैं तथा इस महामारी से 5977 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,56,826 मरीज ठीक हुए हैं।

बिग बॉस 14 की शुरूआत में सिद्धार्थ शुक्ला ने जैस्मिन भसीन के सिर पर फोड़ी बोतल

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 46,255 हो गयी है तथा 9718 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 5,58,534 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। केरल में सक्रिय मामले 80,900 हो गये तथा 813 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,39,620 हो गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले 30301 हो गये हैं और 892 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,98,194 हो गयी है।

राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 1216 कम होने से यह संख्या 25,234 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5472 हो गयी है तथा अब तक 2,57,224 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

हाथरस केस : पीड़िता के पिता का बयान लेने पहुंची SIT, एंबुलेंस भी साथ में

तेलंगाना में कोरोना के 27,901 सक्रिय मामले हैं और 1163 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,70,212 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 27,130 सक्रिय मामले हैं तथा 5132 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 2,34,712 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 14,289 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 99,468 गयी है जबकि अब तक 3562 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 19,807 है तथा 1,11,712 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2392 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

ड्रग्स मामले में अपना नाम आने पर सारा खान को लगा था झटका

गुजरात में सक्रिय मामले 16,762 हैं तथा 3487 लोगों की मौत हुई है और 1,20,987 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 11,597 हो गये हैं। राज्य में 912 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,73,932 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1530, हरियाणा में 1460, जम्मू-कश्मीर में 1231, छत्तीसगढ़ में 1031, असम में 735, झारखंड में 734, उत्तराखंड में 648, पुड्डुचेरी में 534, गोवा में 450, त्रिपुरा में 293, चंडीगढ़ में 172, हिमाचल प्रदेश में 210, मणिपुर में 71, लद्दाख में 61, मेघालय में 54, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 53, सिक्किम में 43, अरुणाचल प्रदेश में 18 , नागालैंड में 17 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldcorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronavirusCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecoronavirus wikicovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरस
Previous Post

ड्रग्स मामले में अपना नाम आने पर सारा खान को लगा था झटका

Next Post

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े तीन करोड़ की करीब, 10.31 लाख से अधिक की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
CM Dhami launched a cleanliness drive in Khatima.
राजनीति

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

15/06/2026
CM Dhami operated the tiller in the field
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

15/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Next Post

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े तीन करोड़ की करीब, 10.31 लाख से अधिक की मौत

यह भी पढ़ें

yogi

यूपी में 2.70 लाख टीबी मरीजों को लिया गया गोद, 70 प्रतिशत हुए रोगमुक्त: योगी

24/03/2023
जबरन धर्म परिवर्तन

पाकिस्तान : सिख लड़की का अपहरण कर जबरन शादी और धर्म परिवर्तन का आरोप

19/09/2020
CM Yogi

जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों और गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश

02/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version