• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजद ने अपने जैसी भ्रष्ट और वंशवादी पार्टी कांग्रेस को सबसे बड़ा हिस्सा दिया : सुशील

Desk by Desk
05/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
susheel modi

सुशील कुमार मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सीटों के बंटवारे में अनदेखी से नाराज विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के महागठबंधन छोड़ने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि इससे साफ हो गया है कि इस गठबंधन में दलितों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों के लिए कोई जगह नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने रविवार को ट्वीट किया, “ महागठबंधन में सीटों बंटवारे से साफ है कि वहां दलितों-पिछड़ों-अतिपिछड़ों के लिए कोई जगह नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने जैसी भ्रष्ट और वंशवादी पार्टी कांग्रेस को सबसे बड़ा हिस्सा दिया।

श्री मोदी ने कहा कि महागठबंधन में राजद और कांग्रेस को देने के बाद बची सीटें उन वामदलों को जंगलराज के समर्थन की वफादारी निभाने के बदले मिलीं। ये वहीं हैं, जो बिहार में किसान के खेत जलाते रहे, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भारत तोड़ने के नारे लगाते रहे और अतिक्रमणकारी चीन को लाल सलाम भेजते रहे।”

बलरामपुर केस : फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, हत्यारोपियों पर लगेगा NSA

श्री मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पटना में 74 लाख रुपये के साथ राजद नेता की गाड़ी पकड़ी गयी। पूर्णिया में विधानसभा चुनाव का टिकट पाने के लिए पैसे देने के बावजूद एक राजद कार्यकर्ता की हत्या हो गई। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी को जो संस्कार दिये हैं, वही साफ दिख रहा है। वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को देर से पता चला कि राजद टिकट बेचने की दुकान है।

गौरतलब है कि महागठबंधन ने शनिवार को की गई सीटों की घोषणा में राजद को 144, कांग्रेस को 70 और वामदलों को 29 सीटें दी हैं लेकिन लंबे समय से साथ रह एक अन्य घटक वीआईपी को दी जाने वाली सीटों की चर्चा तक नहीं की । इससे नाराज वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने महागठबंधन से न केवल नाता तोड़ा बल्कि बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा भी कर दी।

क्षितिज रवि प्रसाद : रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और डीनो मोरिया को फंसाने की तैयारी में NCB

भाजपा नेता ने एक अन्य ट्वीट में महागठबंधन के घटक कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब डाॅ. राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल और जगजीवन राम की पार्टी नहीं रही। वह राहुल गांधी को प्रधानमंत्री और तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनवाने के लिए काम करने वाली जनसंपर्क (पीआर) कंपनी बन कर रह गई है। इस पीआर कंपनी का खर्चा, चीनी चंदे और मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर टिकट बेचने तक के कामों से चलता है।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Elections 2020 ScheduleBihar electionbihar election 2020 datebihar election 2020 newsbihar election news 2020 dateBihar Vidhan Sabha Election 2020bihar vidhan sabha election date 2020chunav aayogElection Commission of Indiaelection commission of india biharबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

AAP सांसद संजय सिंह आज हाथरस जाएंगे, बोले- योगी से उत्तर प्रदेश नहीं संभल रहा

Next Post

हाथरस की गुड़िया का रात में संस्कार यह लापरवाही ह्रदयविदारक : गहलोत

Desk

Desk

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
अशोक गहलोत Ashok Gehlot

हाथरस की गुड़िया का रात में संस्कार यह लापरवाही ह्रदयविदारक : गहलोत

यह भी पढ़ें

CM Yogi

शून्य से शिखर की यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का सारः सीएम योगी

17/09/2024
horoscope

इस दिन धनु राशि में गोचर करेंगे शुक्र, इन 6 राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

26/10/2021
Rajma Pulao

लंच या डिनर में बनाएँ ये टेस्टी पुलाव, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने को ललचाए मन

17/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version