• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए आखिर कब लग रहा है वर्ष 2020 का अंतिम चंद्र ग्रहण

Desk by Desk
07/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। अगले महीने 30 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्रमा को मन का कारण कहा जाता है इसलिए इसका सीधा असर व्यक्ति के मन पर पड़ेगा। साथ ही जब चंद्र ग्रहण ग्रसित होता है तब लोगों के मन में नकारात्मक विचार जरूर आते हैं। इस वर्ष 2020 के नवंबर महीने में आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है जो एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।

इस वर्ष का यह आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में होगा। ग्रहणकाल के दौरान हर किसी को अपने चंद्रमा को बलवान करके की कोशिश जरूर करनी चाहिए। इससे मन पर किसी भी तरह का दुष्प्रभाव नहीं आ पाएगा।

ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री ने बताया कि व्यक्ति को अपने आपको शुद्ध और पवित्र बनाए रखना होगा। ग्रहणकाल के दौरान अपना और छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति स्पर्श नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा सूतक काल ग्रहण लगना पहले ही शुरू हो जाता है। इस समय खाने पीने की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।

चंद्र ग्रहण तिथि:

  • उपच्छाया से पहला स्पर्श 30 नवंबर 2020 की दोपहर 1 बजकर 04 मिनट पर
  • परमग्रास चन्द्र ग्रहण 30 नवंबर 2020 की दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर
  • उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श 30 नवंबर 2020 की शाम 5 बजकर 22 मिनट पर

चंद्र ग्रहण 2020 सूतक काल का समय:

  • सूतक काल प्रारंभ- इस बार लगने वाले चंद्रग्रहण में सूतककाल मान्य नहीं होगा।

जानें क्या है उपच्छाया चंद्र ग्रहण:

ग्रहण से पहले चंद्रमा, पृथ्वी की परछाईं में प्रवेश करता है जिसे उपच्छाया कहते हैं। इसके बाद ही चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तब वास्तविक ग्रहण होता है। लेकिन कई बार चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में जाए बिना, उसकी उपच्छाया से ही बाहर निकल आता है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर केवल उसकी उपछाया मात्र ही पड़ती है, तब उपच्छाया चंद्र ग्रहण होता है। इसमें चंद्रमा के आकार में कोई अंतर नहीं आता है। इसमें चंद्रमा पर एक धुंधली-सी छाया नजर आती है।

आयुर्वेद की दृष्टि से, ग्रहण से दो घंटे पहले हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन खाने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के दौरान कुछ भी न खाएं और न ही पीएं।

Tags: 2020 ka aakhiri Chandra Grahan Kab haiChandra Grahan 2020 kab haiLast lunar eclipse of the year 2020lunar eclipse 2020 date in indialunar eclipse 2020 in india
Previous Post

किसानों के हक के लिए कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी : लल्लू

Next Post

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दर्ज की जा रही है गिरावट : सहगल

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Next Post
नवनीत सहगल

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दर्ज की जा रही है गिरावट : सहगल

यह भी पढ़ें

Hartalika Teej

जानें हरतालिका तीज व्रत पारण विधि, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

06/09/2024
Salman Khan

BB14: घरवालों पर भड़के ‘भाईजान’, राखी के लिए खुलवाया बाहर जाने का दरवाजा

06/02/2021
cm yogi

CM योगी ने मांगी माफी, वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बात

10/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version