• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार में कोरोना रिकवरी दर 93.59 फीसदी, 1.77 लाख लोग रोगमुक्त

Desk by Desk
07/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
बिहार में कोरोना

बिहार में कोरोना रिकवरी दर 93.59 फीसदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 1261 व्यक्ति कोरोना संक्रमण का शिकार हुए वहीं 1255 लोगों के ठीक होने से राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 93.59 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 05 अक्टूबर की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बिहार में कोविड-19 के 1261 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में अबतक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 190123 हो गई है। पिछले चौबीस घंटे में पटना जिले में सबसे अधिक 312 संक्रमित मिले हैं।

इसके बाद अररिया जिले में 51, पूर्णिया में 50, पश्चिम चंपारण में 45, मुजफ्फरपुर और रोहतास में 44-44, मधेपुरा में 43, गया और कटिहार में 38-38, पूर्वी चंपारण और सहरसा में 35-35, मधुबनी में 32, जहानाबाद और सीवान में 31-31, गोपालगंज और नालंदा में 30-30, सुपौल और वैशाली में 27-27, बांका में 25, बेगूसराय में 23 तथा भागलपुर, खगड़िया और सारण में 22-22 लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है।

आजम खान के करीबी पूर्व सीओ आले हसन की संपत्ति पर आरडीए ने चलाया बुलडोजर

किशनगंज में 20, भोजपुर में 19, मुंगेर और सीतामढ़ी में 18-18, लखीसराय में 17, समस्तीपुर में 16, अरवल और नवादा में 15-15, शेखपुरा में 14, औरंगाबाद और जमुई में 11-11, दरभंगा में 10, बक्सर और कैमूर में आठ-आठ तथा शिवहर में पांच पॉजिटिव मिले हैं। बिहार के बाहर के दो व्यक्ति का पटना में तथा एक व्यक्ति का किशनगंज में जांच के लिए सैंपल लिया गया। रिपोर्ट में तीनों संक्रमित मिले हैं।

विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान 1255 संक्रमितों के ठीक होने से अबतक स्वस्थ्य हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 177929 हो गई और राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 93.59 प्रतिशत हो गई है। सोमवार को 104131 सैंपल की जांच की गई, जिससे राज्य में अबतक 78 लाख 93 हजार 139 लोगों की जांच की जा चुकी है। बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या 11268 रह गई है।

J&K : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में आतंकी ढेर, SPO शहीद

पिछले चौबीस घंटे में पूर्वी चंपारण जिले में एक संक्रमित की मौत से राज्य में अब तक संक्रमण से जान गंवा चुके लोगों की संख्या बढ़कर 925 हो गई है। पटना जिले में अब तक संक्रमित मृतकों की संख्या बढ़कर सबसे अधिक 222 हो गई है। इसके बाद भागलपुर में 62, गया में 45, नालंदा में 42, पूर्वी चंपारण में 37, मुंगेर और रोहतास में 36-36, भोजपुर में 33, मुजफ्फरपुर, सारण और वैशाली में 32-32, समस्तीपुर में 29, बेगूसराय में 25, दरभंगा में 20, सीवान में 19, नवादा और पश्चिम चंपारण में 16-16, मधुबनी में 18 तथा अररिया में 15 पॉजिटिव की मौत हुई है।

इसी तरह बक्सर में 12, कटिहार और सीतामढ़ी में 11-11, औरंगाबाद, खगड़िया और किशनगंज में 10-10, बांका, जहानाबाद, कैमूर, मधेपुरा, पूर्णिया और सुपौल में नौ-नौ, अरवल और लखीसराय में आठ-आठ, सहरसा और शेखपुरा में सात-सात, जमुई में छह, गोपालगंज में तीन तथा शिवहर में एक संक्रमित व्यक्ति की जान गई है।

Tags: Bihar Commonmanissuesbihar coronavirusBihar HealthBihar Topblasting situation of Corona in BiharCentral Team CoronaCentral Team reaches Patna to inspect CoronaCorona Blast BiharCoronaviruscoronavirus BiharCoronaVirus Bihar UpdateCOVID-19fight against coronaकोरोना की जांच को केंद्रीय टीमकोरोना ब्‍लास्‍ट बिहार
Previous Post

ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफन मिलर कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन

Next Post

IPL 2020 : हार के बाद स्मिथ को एक और झटका, लगा इतने लाख का जुर्माना

Desk

Desk

Related Posts

11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज

18/06/2026
Dhami cabinet took 13 major decisions
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Next Post
IPL 2020

IPL 2020 : हार के बाद स्मिथ को एक और झटका, लगा इतने लाख का जुर्माना

यह भी पढ़ें

Chur Chur Naan

घर बैठे रेस्टोरेंट जैसा बनाए चूर चूर नान, जानें आसान आसान तरीका

19/06/2021
Sawan

सावन में करें ये खास उपाय, वैवाहिक जीवन बनेगा खुशहाल

22/07/2025

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12.63 लाख के पार, रिकवरी दर 75.64 फीसदी

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version