• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Viral Video : स्वाति सिंह ने अधिकारी को बोला गुंडा, योगी सरकार की कराई फजीहत

Desk by Desk
07/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swati Singh

Swati Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह एक बार फिर एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में है। इस वीडियो में वह नायब तहसीलदार गुंडा बताते हुए बेहद नाराज हो रही हैं। इस पर सवाल उठता हर बार विवादों में रहने के बाद भी उनके खिलाफ कोई एक्शन क्यूं नहीं लिया जाता है। यहां तक कि इसके पहले भी जब उनका एक आडियो वायरल हुआ था तो कोई एक्शन लेने बजाए उनका मंत्रिमंडल में प्रमोशन किया गया था।

स्वाति सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में सरोजनीनगर तहसील में  कर रही थी जनसुनवाई

बीते मंगलवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में सरोजनीनगर तहसील में जनसुनवाई कर रही थी। इस दौरान नायब तहसीलदार मनीष त्रिपाठी को देखकर वह अचानक भड़क गयी।

उत्तरप्रदेश में सरकारी अफसरों की मौजूदा स्थिति यही है, भाजपा के मंत्री ‘गुंडा’ भी बोलें तो चुप चाप सुनना पड़ता है। ये बेचारे अपनी खीज और गुस्सा सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर निकाल पाते हैं।

स्वाति सिंह की धमकी ‘भजन’ और विपक्ष का शांतिप्रिय प्रदर्शन ‘साजिश’। pic.twitter.com/xCv9g8SCam

— Rohini Singh (@rohini_sgh) October 7, 2020

वह इस कदर नाराज हुई कि यह तक कह डाला कि यह तहसीलदार नहीं, ‘गुण्डा’ है। स्वाति सिंह ने वहां पर मौजूद एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी से नायब तहसीलदार को तत्काल हटाने की बात कही। इस दौरान उपस्थिति लोग सन्नाटे में आ गए। स्वाती सिंह के इस कदर गुस्से का किसी ने वीडियो बना लिया जो खूब वायरल हो रहा है। अब स्वाति सिंह इस पर अपनी सफाई दे रही हैं।

राज्यमंत्री स्वाति सिंह का विवादों में आना कोई नई बात नहीं

बता दें कि राज्यमंत्री स्वाति सिंह का विवादों में आना कोई नई बात नहीं है। वह योगी सरकार में कई बार विवादों में आकर अपनी ही सरकार की किरकिरी करा चुकी हैं। वह पहली बार चर्चा में तब आईं जब प्रदेश में योगी आदित्नाथ की सरकार के गठन को दो ही महीने हुए थे। मई 2017 में गोमती नगर में एक बियर शाप के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंच गयीं।

उस उद्घाटन कार्यक्रम की फोटोज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सरकार को इस पर सफाई देनी पड़ी। इसके दो साल पहले भी चर्चा में आ चुकी है जब उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को 500-500 रूपए के नोट खुलेआम बांटे। यह मामला भी मीडिया की सुर्खिया बना। इस पर स्वाति सिंह ने सफाई भी दी पर तब तक वह आरोपों से पूरी तरह घिर चुकी थीं।

सरोजनीनगर क्षेत्र में ही अपने घर के पास बने एक मंदिर पर कब्जे को लेकर स्वाति सिंह के भाईयों पर आरोप लगे, जिसमें कहा गया कि स्वाति सिंह के संरक्षण में ही मंदिर पर कब्जा किया गया। इस मामले में क्षेत्र के लोगों ने अपना विरोध भी जताया पर यह मामला सुर्खियों में नहीं आ सका। अब इस नए वीडियो के आने के बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह एक बार फिर से विवादों में हैं।

Previous Post

जैकलीन फर्नांडीस उठा रही है घुड़सवारी का लुत्फ, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

Next Post

NCERT: पाठ्यपुस्तकें भारतीय सांकेतिक भाषा में भी उपलब्ध

Desk

Desk

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
NCERT

NCERT: पाठ्यपुस्तकें भारतीय सांकेतिक भाषा में भी उपलब्ध

यह भी पढ़ें

Lice

बिटिया के बालो में पड़ गई हैं जूं, ऐसे पाएं निजात

16/12/2025
3 planets will transit

23 फरवरी राशिफल: इन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान

23/02/2023
wheat

कुपोषण को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है कठिया ‘गेंहू’

11/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version