• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार पर मंत्रिमंडल विस्तार का बढ़ा दबाव, तीन कैबिनेट व एक राज्य मंत्री हुए कम

Desk by Desk
09/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी Narendra Modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी मंत्रिपरिषद के विस्तार का दबाव बढ़ने लगा है। अपने दूसरे कार्यकाल के सवा साल में सरकार से चार मंत्री कम हो गए हैं। इनमें तीन कैबिनेट मंत्री शामिल हैं। इससे मौजूदा मंत्रियों पर काम का दबाव बढ़ा है। एक मंत्री के पास चार मंत्रालय है, जबकि पांच मंत्री तीन-तीन मंत्रालयों को संभाल रहे हैं।

पिछले साल लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को नए मंत्रिमंडल के साथ अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था। मोदी के साथ 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी, इनमें 24 कैबिनेट, नौ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्री शामिल थे। तब से अब तक सवा साल के कार्यकाल में सरकार का एक भी विस्तार या फेरबदल नहीं हुआ है। जबकि चार मंत्री कम हो गए हैं।

दिवंगत रामविलस पासवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, कल होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि भाजपा के दो सहयोगी दलों शिवसेना और अकाली दल ने सरकार से नाता तोड़ा और दोनों के एक-एक कैबिनेट मंत्री ने सरकार से इस्तीफा दे दिया। शिवसेना के अरविंद सावंत और अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने अपने इस्तीफे दिए थे। अब लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद एक और कैबिनेट मंत्री का पद रिक्त हो गया है। इसके पहले रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाड़ी के निधन से सरकार में एक पद खाली हुआ था।

कुछ मंत्रियों का काम बढ़ा

इसके चलते कुछ मंत्रियों पर काम का बोझ बढ़ा है। उन्हें एक साथ कई मंत्रालय संभालने पड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पास चार मंत्रालय कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और उपभोक्ता एवं खाद्य मंत्रालय हैं। जबकि पांच मंत्री रविशंकर प्रसाद, डॉ हर्षवर्धन, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और प्रकाश जावड़ेकर तीन-तीन मंत्रालयों को संभाल रहे हैं। मोटे तौर पर सरकार में लगभग 70 मंत्रियों के साथ कामकाज होता है और पिछली मोदी सरकार में भी लगभग इतने ही मंत्री काम कर रहे थे।

भाजपा संगठन में बदलाव का भी होगा असर

आमतौर पर सरकार गठन के एक साल में मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल होता है, लेकिन इस बार सरकार को सवा साल से ज्यादा का समय हो गया है। इस बीच कोरोना संक्रमण के चलते कई चीजें बदली हैं और कामकाज के तरीके से लेकर अन्य बदलाव भी किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार और फेरबदल होने की संभावना है। हाल में भाजपा संगठन की नई टीम आने के बाद भाजपा के भी कुछ नेताओं को सरकार में जगह मिलने की संभावना है।

Tags: "Modi cabinet expansionAfter Bihar electionexpansion and reshuffle expectedfour ministers vacant after formation of Modi governmenthindi newsModi cabinet may be reshuffled after Bihar electionModi governmentModi government is increasing pressure on cabinet expansionModi has five ministersnews in hindithree ministriesTomar has four ministriesतोमर के पास चार मंत्रालयबिहार चुनाव के बाद मोदी कैबिनेट में हो सकता है फेरबदलबिहार चुनाव के बाद विस्तार व फेरबदल के आसारमोदी के पांच मंत्री संभाल रहे हैं तीन-तीन मंत्रालयमोदी कैबिनेट विस्तारमोदी सरकारमोदी सरकार गठन के बाद चार मंत्री पद हुए खालीमोदी सरकार पर बढ़ रहा है मंत्रिमंडल विस्तार का दबाव
Previous Post

रिश्ते हुए शर्मसार : कलयुगी पिता ने चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Next Post

इंसानियत शर्मसार : पिता ने किया 10 माह की नवजात के साथ रेप, बच्ची की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Rape

इंसानियत शर्मसार : पिता ने किया 10 माह की नवजात के साथ रेप, बच्ची की मौत

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

पत्नी की हत्या कर नाले में गाड़ा शव

26/03/2023
Birthday Special: Paresh Rawal's fans congratulate him on his birthday

Birthday Special: परेश रावल के फैंस ने उन्हें जन्मदिन पर दी बधाई

30/05/2021
PM Surya Yojana

9 हजार एकड़ में विकसित किये जाएंगे सोलर पार्क, 32 गांव की जमीन की जा रही अधिग्रहित

09/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version