• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस कांड की पीड़िता के चरित्र हनन करने में जुटी सरकार : संजय सिंह

Desk by Desk
10/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, हाथरस
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और यूपी के प्रभारी संजय सिंह ने योगी सरकार पर हाथरस कांड के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सरकार दलित लड़की और परिवार के चरित्र हनन का प्रयास कर रही है।

हाथरस केस में खुलकर आरोपियों के पक्ष में आई क्षत्रिय महासभा, निकालेगी देशव्यापी राम राज्य यात्रा
श्री सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि योगी सरकार जानबूझ करके हाथरस की गुड़िया काण्ड के दोषियों को बचाने के लिये केस को कमज़ोर कर रही है। मृत्यु पूर्व दिए गए बयान को न्यायालय मजबूत साक्ष्य मानता है। यहां तो हाथरस की बच्ची मरने के पहले अपने गुनाहगारों के नाम बताये।

इतना ही नहीं 22 सितंबर की अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की मेडिको लीगल रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, फिर भी प्रदेश सरकार इसको मानने को तैयार नहीं है। सरकार ने शव के साथ सबूतों को जलाया है।

सुशांत सिंह के मामले में तो एक ही दिन में सीबीआई का नोटिफिकेशन निकल आता है। अगले दिन जांच भी शुरू हो जाती है और सीबीआई की टीम जांच करने पहुंच जाती है,लेकिन हाथरस की बच्ची के मामले में सात दिन हो गए, अभी तक नोटिफिकेशन क्यों नहीं निकला? इससे साफ है कि योगी सरकार की नियत में ही खोट है। सरकार एसआईटी जांच के नाम पर दोषियों को बचाने में जुटी है। इस सरकार को दलित समाज की बच्ची के परिवार के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है।

बागपत : महिला ग्राम प्रधान के साथ में दंबगों ने की बदतमीजी, फाड़े कपड़े

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सरकार साजिश कर खबर छपवा रही है कि दलित बच्ची की हत्या में उसकी ही मां और भाई का हाथ है। आखिर यह साजिश क्यों रची जा रही है। सरकार दलित परिवार की बच्ची को न्याय क्यों नहीं दिलाना चाहती और दोषियों को क्यों बचाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि हत्या और बलात्कार की जांच तथ्यों के आधार पर होती है, लेकिन योगी सरकार इसको झूठलाकर दलित परिवार के ही चरित्र हनन पर जुटी हुई है।

हाथरस की घटना को लेकर बाल्मीकि, जाटव, दलित, सोनकर, पासी समाज समेत पूरे देश की जनता में आक्रोश है। वही योगी सरकार ने इस जघन्य अपराध को अंतर्राष्ट्रीय साजिश और दंगा फैलाने की कोशिश बतया जा रहा है जो अपने आप में हास्यापद है।

आप सांसद ने कहा कि अब तो हाथरस की बच्ची के परिवार का हाल-चाल जानने के लिए जाने में भी डर लगता है। उन्होंने कहा कि कहीं दंगाई पार्टी, नफरत फैलाने वाले लोग कुछ करवा कर उसका इल्जाम विपक्ष पर मढ़ सकते है। हमको दोषी बता सकते हैं ।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हाथरस की बच्ची को योगी के उत्तर प्रदेश में न्याय मिलना संभव नहीं है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की मांग है कि पूरे प्रकरण की सुनवाई किसी अन्य प्रांत में स्थानांतरित की जाए और सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की मानिटरिंग में कराई जाए।

Tags: Government engaged in abusing the character of the victim of HathrasSanjay Singhसंजय सिंहहाथरस कांडहाथरस कांड की पीड़िता के चरित्र हनन करने में जुटी सरकार
Previous Post

हाथरस केस में खुलकर आरोपियों के पक्ष में आई क्षत्रिय महासभा, निकालेगी देशव्यापी राम राज्य यात्रा

Next Post

हाथरस कांड : कथित फर्जी ‘भाभी’, बोली- यूपी पुलिस ने मुझे नक्सल कैसे कहा, पेश करे सबूत

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था, 17 डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार

05/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Next Post
हाथरस कांड Hathras case

हाथरस कांड : कथित फर्जी ‘भाभी', बोली- यूपी पुलिस ने मुझे नक्सल कैसे कहा, पेश करे सबूत

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का होता है समाधान: सीएम योगी

15/12/2024
arbi leaves

आंखों के लिए लाभदायक है अरबी के पत्ते

07/09/2025
sushant ankita

सुशांत सिंह राजपूत की याद में अंकिता लोखंडे ने शेयर किया डांस वीडियो

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version