• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से रोका दिल्ली का विजयी रथ

Desk by Desk
11/10/2020
in Main Slider, खेल
0
IPL 2020

mumbai indians won the match

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्विंटन डी कॉक (53) और सूर्यकुमार यादव (53) के शानदार अर्धशतकों से गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। मुंबई की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है जबकि दिल्ली की सात मैचों में दूसरी हार है। मुंबई की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुँच गयी है।

दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 69) के शानदार अर्धशतक और कप्तान श्रेयस अय्यर के 42 रनों से 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि मुंबई ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा को टीम के 31 के स्कोर पर गंवाया। रोहित 12 गेंदों पर पांच रन ही बना सके। रोहित का विकेट लेफ्ट आर्म स्पिन अक्षर पटेल ने लिया। डी कॉक ने सूर्यकुमार के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। डी कॉक को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया। डी कॉक ने 36 गेंदों पर 53 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए। डी कॉक का विकेट 77 के स्कोर पर गिरा।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

सूर्य ने तीसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ 53 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सूर्य 32 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाकर कैगिसो रबादा का शिकार बने। हार्दिक पांड्या खाता खोले बिना मार्कस स्टॉयनिस की गेंद पर आउट हो गए। हार्दिक का विकेट भी 130 के स्कोर पर गिरा।

मैदान पर उतरे कीरोन पोलार्ड ने किशन के साथ टीम को लक्ष्य की तरफ अग्रसर कर दिया। मुंबई को आखिरी तीन ओवर में 18 रन चाहिए थे। किशन ने 18 वें ओवर में रबादा की दूसरी गेंद पर छक्का मारा लेकिन तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल के हाथों कैच हो गए। किशन ने 15 गेंदों पर 28 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए।

‘योगीराज में 20 साधुओं की हत्या’, कांग्रेस बोली-‘भूमाफियाओं और सत्ता का गठजोड़, यही है कथित रामराज्य’

क्रुणाल पांड्या ने स्टॉयनिस के पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर रन आउट का मौका निकल गया और इस गेंद पर एक रन गया। तीसरी गेंद पर पोलार्ड ने एक रन लिया और स्कोर बराबर हो गया। क्रुणाल ने चौथी गेंद पर चौका मारा और मैच समाप्त कर दिया। पोलार्ड 11 और क्रुणाल 12 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की तरफ से रबादा ने दो विकेट लिए जबकि पटेल, अश्विन और स्टॉयनिस को एक एक विकेट मिला। दिल्ली को इस तरह अबु धाबी में अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर के 52 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 और अय्यर के 33 गेंदों में पांच चौकों के सहारे 42 रन की पारी की बदौलत 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन कम से कम 10-15 रन कम रह गयी।

अमिताभ बच्चन के इस फैन ने इकट्ठा की हैं उनकी 7000 से ज्यादा तस्वीरें

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पृथ्वी शॉ (4) का विकेट टीम के चार रन के स्कोर पर गंवा दिया। पृथ्वी को ट्रेंट बोल्ट ने क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच कराकर आउट किया। इस मुकाबले के लिए टीम में शामिल किए गए अजिंक्या रहाणे भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और क्रुणाल की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। रहाणे ने 15 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए।

शुरुआती झटके लगने के बाद शिखर ने अय्यर के साथ मिलकर दिल्ली की पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 85 रन की मजबूत साझेदारी हुई।

दिल्ली की पारी में मार्कस स्टोयनिस ने आठ गेंदों में दो चौकों के सहारे 13 रन बनाए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी नौ गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओऱ से क्रुणाल ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट और बोल्ट ने चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया।

Tags: cricket newsDelhi CapitalsDisneyDream 11 IPL 2020HotstarHotstar DisneyIPLIPL 2020IPL 2020 Full ScheduleIPL 2020 live streamingIPL 2020 Scheduleipl 2020 teamsipl newsLive IPL NewsLive Match LiveMumbai Indianssports newsआईपीएलआईपीएल 2020 शेड्यूल
Previous Post

वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष के बिगड़े बोल, डिप्टी सीएम पवार के लिए कहा- हम तुम्हारे…

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Next Post
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष के बिगड़े बोल, डिप्टी सीएम पवार के लिए कहा- हम तुम्हारे...

यह भी पढ़ें

shivpal yadav

मजबूती से लड़ कर हासिल करेंगे जीत: शिवपाल यादव

20/04/2023
sex change

मशहूर डिजाइनर ने किया लिंग परिवर्तन का एलान, नया नाम- ‘सायशा’

06/01/2021
AK Sharma

घाटों को नो प्लास्टिक जोन व छठ पूजा को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में मनाया जाये

04/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version