• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में पेप्सिकों करेगी 814 करोड़ रुपए का निवेश, स्थापित करेगी आलू चिप्स की इकाई

Desk by Desk
12/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश
0
pepsico invest in up

पेप्सिको करेगी यूपी में निवेश

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहुराष्ट्रीय फूड एवं बेवरेज कम्पनी पेप्सिको उत्तर प्रदेश में 814 करोड़ रुपये के निवेश से एक नवीन (ग्रीनफील्ड) आलू चिप्स उत्पादन इकाई स्थापित करेगी।

यह इकाई कोसी-मथुरा में उ. प्र. राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा उपलब्ध कराई गई लगभग 35 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी। इस उत्पादन इकाई में 1,500 लोगो को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोज़गार मिलेगा। आगामी वर्ष 2021 के मध्य तक इस इकाई में वाणिज्यिक उत्पादन प्रारम्भ होने की सम्भावना है।

घर में बिजली की खपत पर 24.95 करोड़ पुराने भवनों में एनर्जी रेट्रोफिटिंग जरूरी

पेप्सिको इण्डिया के अध्यक्ष अहमद अल शेख ने बताया कि पहले इस परियोजना में 500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित था, जिसको बढ़ाकर अब 814 करोड़ रुपये कर दिया गया है तथा कच्चा माल (आलू) स्थानीय स्रोतों से खरीदा जाएगा।

इस संबंध में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ईज़ आफ डूइंग बिज़नेस के सुधारों को त्वरित गति से लागू करने के परिणामस्वरूप निवेशकों में उत्तर प्रदेश के प्रति विश्वास स्थापित हुआ है और पेप्सिको सहित अनेक कम्पनियां सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ राज्य में निवेश कर रही हैं।“

वन विभाग में भर्ती के लिए इंजीनियरिंग और मास्टर डिग्रीधारकों ने किया आवेदन

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन ने बताया कि मंत्रिपरिषद् द्वारा इस वर्ष जनवरी में पप्सिको के निवेश प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी तथा राज्य सरकार के सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राज्य की औद्योगिक निवेश एवं रोज़गार प्रोत्साहन नीति के अन्तर्गत लेटर आफ कम्फर्ट जारी कर दिया गया था। इस परियोजना की स्थापना से न केवल राज्य में खाद्य-प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय किसानों को भी लाभ होगा।

अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग आलोक कुमार ने बताया कि पेप्सिको द्वारा यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018 में 500 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश वाली इस परियोजना की स्थापना के लिये एमओयू किया गया था तथा जुलाई 2019 में आयोजित ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह में भूमि की व्यवस्था के साथ परियोजना का शुभारम्भ हो गया था।

उन्होंने कहा कि एमओयू ट्रैकिंग, भूमि आवंटन एवं श्रम से सम्बंधित सुधारों के फलस्वरूप प्रदेश में उद्योगों के अनुकूल एक पारदर्शी निवेश व्यवस्था स्थापित हो रही हैं, इसी का परिणाम है कि पेप्सिको द्वारा अपने निवेश में वृद्धि की गई है।

ज्ञातव्य है कि पेप्सिको द्वारा उत्तर प्रदेश में 1990 से अब तक 30 वर्षों में फ्रैंचाइजी़ के माध्यम से राज्य में अनेक स्थानों पर कार्बोनेटेड साॅफ्ट ड्रिंक्स एवं नाॅन-कार्बोनेटेड बेवरेज का उत्पादन किया जा रहा है। उक्त इकाइयां ग्रेटर नोएडा, कोसी, सथरिया-जौनपुर, कानपुर देहात-जैनपुर तथा हरदोई आदि में कार्यरत् हैं। ऐसा पहली बार है कि पप्सिको द्वारा उत्तर प्रदेश में स्वयं एक ग्रीनफील्ड परियोजना की स्थापना की जा रही है।

Tags: 814 crore to invest in UPLatest Uttar Pradesh News in HindiPepsiCo to invest in UPपेप्सिको करेगी यूपी में निवेश
Previous Post

सोना 715 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बेच रही मोदी सरकार

Next Post

बागपत : 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

Desk

Desk

Related Posts

Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Next Post
vehicle thief gang arrested

बागपत : 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

यह भी पढ़ें

Girl

हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर किसान दंपत्ति की मौत

11/01/2021
डॉ विवेक मूर्ति

भारतीय मूल के डॉ विवेक मूर्ति हो सकते है बाइडेन सरकार का हिस्सा, ओबामा ने नियुक्त किया था सर्जन जनरल

08/11/2020
Kalashtami

कालाष्टमी के दिन ऐसे करें पूजा, काल भैरव हर लेंगे जीवन के सभी कष्ट!

12/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version