Main Sliderमनोरंजन

रिशिना कंधारी के लाइव चैट पर फैन ने पूछा सवाल, एक्ट्रेस ने कहा- पर्सनल अटैक नहीं बर्दाश्त

बॉलिुवड और टीवी इंडस्‍ट्री में इन दिनों ड्रग्‍स रैकेट को लेकर खूब शोर मचा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो की जांच जारी है। इस जांच में कई सिलेब्रिटीज के नाम आए हैं, जिनमें बॉलिवुड और टीवी दोनों ही खेमों के नाम शामिल हैं। बीते दिनों एक्‍ट्रेस रिश‍िना कंधारी फैन्‍स के साथ लाइव चैट कर रही थीं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि रिश‍िना ने सोमवार को खुद जाकर ड्रग टेस्‍ट करवाया है।

दरअसल, बीते हफ्ते की ही बात है। रिश‍िना फैन्‍स के साथ लाइव चैट कर रही थीं और इस दौरान वह एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री में ड्रग के इस्‍तेमाल पर बात कर रही थीं। तभी एक यूजर ने कहा, ‘आप बोल तो रहे तो, पर कैसे पता कि आप भी लेते हो या नहीं।’

पूजा हेगड़े मना रही है 30वां जन्मदिन, एक्टर प्रभास ने दिया ये खास तोहफा

रिश‍िना कहती हैं, ‘यह बात बहुत ही परेशान करने वाली थी। मैं क्‍या कोई नहीं चाहेगा कि उनके फैन्‍स उनपर शक करें। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं ड्रग टेस्‍ट करवाऊंगी। मैं किसी भी तरह के पर्सनल अटैक को बर्दाश्‍त नहीं कर सकती।’

रिशिना कंधारी ने सोमवार को ड्रग टेस्‍ट करवा भी लिया है और अब वह रिजल्‍ट का इंतजार कर रही हैं। रिश‍िना कहती हैं कि उनके परिवार ने हमेशा से उन्‍हें सपोर्ट किया है।

गुरमीत और देबिना ने जीती कोरोना से जंग, ट्वीट कर दी ये खुशखबरी

रिश‍िना बताती हैं, ‘मां मुझे हमेशा पूछती है कि बेटा तुम्‍हारा सर्कल तो ठीक है ना? उनका यह सवाल और डर अपनी जगह जायज है। इसलिए मैंने भी फैसला किया कि मैं खुद ही ड्रग टेस्‍ट करवाऊंगी ताकि सभी को भरोसा हो जाए।’

Related Articles

Back to top button