• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल यादव बोले- जनता की अदालत में जो फैसला होगा उसका पालन करेंगे

Desk by Desk
17/10/2020
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(प्रसपा) लोहिया के अध्यक्ष शिवपालसिंह यादव ने एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले वे सपा के मुखिया से एक साथ होने का प्रस्ताव रख चुके है, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। अब वे जनता की अदालत मे जायेंगे। जनता का जो फैसला होगा उसका पालन करेंगे।

श्री यादव ने शनिवार को इटावा जिला सहकारी बैंक के नये मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वे सपा के मुखिया से एक साथ होने का प्रस्ताव रख चुके हैं, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। अब वे जनता की अदालत मे जायेंगे। उन्होंने कहा कि अब मैनुपरी, कन्नौज तथा इटावा की जनता जो फैसला करेगी। उसका वे पालन करेगे। वे हर पीड़ित के स्वाभिमान के लिए संघर्ष करते रहेंगे ।

उन्होंने कहा कि उनका विजयरथ बनकर तैयार हो गया है। जो क्रांति रथ के रूप मे राज्य के हर जिले जायेगा। अब सपा में लौटने का सवाल ही नहीं है। अब तो संघर्ष के लिये तैयारी कर ली हैं। सरकार की अराजकता के खिलाफ संघर्ष के लिये वे निकलने वाले हैं।

अखिलेश बोले- यूपी में योगी सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा संभव नहीं

श्री यादव ने कहा कि आज देश का किसान, मजदूर, छात्र ,नौजवान, महिलायें और व्पापारी सभी परेशान हैं। अधिकारियों की अराजकता लूटखसोट के खिलाफ सड़क पर उतरकर संर्घष का समय आ गया है। इसलिये समाजवादी पार्टी के साथ जाने का प्रश्न ही नहीं है।

सपा प्रत्याशी को वोट के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव हमसे राज्यसभा के चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के लिये वोट मांगेगे तो इस बारे में सोचेंगे। श्री यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने सहकारिता आंदोलन को बहुत अधिक कमजोर किया है। इसकी कीमत आगे आने वाले समय में भाजपा को चुकानी होगी।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी, कोरोना तथा लाॅकडाउन में देश का गरीब ही बुरी तरह से पिसा है। उनके लिये सरकार ने कोई योजना तैयार नहीं की है। उन्होंने कहा कि तीन नये कृषि कानून अमल में आने के बाद आज मंडियों में किसानों का धान 1868 रुपये कुंतल के बजाय सिर्फ एक हजार रुपये और इसके आसपास ही बिक रहा है। कोई देखने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में अफसर बेलगाम और बेईमानी तथा भ्रष्टाचार में डूबे हुये हैं। ऐसे में अब सिर्फ और सिर्फ संघर्ष ही एकमात्र रास्ता रह गया है। इस पर चलने के लिये हमने अपना विजय रथ तैयार करा लिया है। जल्द ही वे इसे लेकर प्रदेश भर में समस्याग्रस्तों के हकों के लिये आबाज बुलंद करेंगे।

अपने निर्वाचन क्षेत्र जसंवतनगर में एक निजी समारोह में शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि वे जल्द ही क्रातिरथ के जरिये राज्य के हर जिले में जाकर उपेक्षित लोगों से मिलकर सडकों पर संघर्ष करेंगे तथा स्वाभिमान सम्मान के खिलाफ झुकेंगे नहीं ।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने लश्कर का आतंकी किया गिरफ्तार

श्री यादव कहा कि जसवंतनगर की जनता ने उन्हें लगातार पांच वार विधायक तथा तीस वर्षो से सहकारी बैंक के अध्यक्ष के तौर पर काबिज करके रखा हुआ है यह मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है ।

उन्होंने कहा कि वे हमेशा किसानों का भला करते रहे वे जब लोक निर्माण विभाग के मंत्री थे। जिन लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए उन्हें प्रार्थना पत्र दिया उनकी सडके कुल तुंरत बनवा दी गई । प्रदेश में 34 सौ नये टयूवैल लगवाये । अपनी सरकार मे किसानों को उनकी फसल के बदले समर्थन मूल्य भी ज्यादा दिलवाया ।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने जो वादे किये थे उस पर वो खरे नही उतरे । डीजल, पेट्रोल तथा बिजली के बिलों पर लगातार पैसे बढ़ रहे है। सरकार अपनी गलत निर्णय कानून बनाकर निजीकरण कर रही है। उद्योगपतियों को बढावा दे रही है। उसे गरीबों व किसान की चिंता नही है । हर जगह भ्रष्टाचार है । विद्युत बिलों के बकायेदारी के नाम पर अधिकारियो द्वारा छापेमारी कर वसूली की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में यदि उनकी सरकार बनी तो 65 वर्ष से अधिक उम्र के गरीबों, वकीलों, साहित्यकारों तथा पत्रकारों को भी पेंशन देंगे । उन्होंने कहा कि क्रांतिरथ लेकर पूरे प्रदेश में निकलेंगे और गैर भाजपावाद की सरकार बनाने का काम करेंगे।

Tags: 2022 assembly electionakhilesh yadavpoliticsPSPshivpal singh yadavSPUttar Pradeshशिवपाल यादव
Previous Post

सीएम योगी बोले- यूपी पुलिस में 20 फीसदी बेटियों की होगी भर्ती

Next Post

.महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा को लेकर अंबेडकर पार्क से गांधी समाधि तक निकाली रैली

Desk

Desk

Related Posts

क्राइम

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

24/10/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में छात्र की हत्या के आरोपी से एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

24/10/2026
महाराष्ट्र

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

24/10/2026
पंजाब

मान सरकार का युवाओं पर फोकस, 40 कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू

24/10/2026
PM Modi
नई दिल्ली

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

24/10/2026
Next Post
मिशन शक्ति अभियान

.महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा को लेकर अंबेडकर पार्क से गांधी समाधि तक निकाली रैली

यह भी पढ़ें

मैं कहीं नहीं जा रहा, मध्यप्रदेश में ही रहूंगा : कमलनाथ

08/01/2021

इस शहर में भरा बारिश का पानी, सीएम योगी ने अधिकारियों की लगाई क्लास

29/08/2021

अभिनव शेखर ने लेटेस्ट ट्रेक ‘तबाही’ के लांच के दौरान कहा,’ ड्रग्स सभी के लिए हानिकारक है।’

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version