• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी बोले- यूपी पुलिस में 20 फीसदी बेटियों की होगी भर्ती

Desk by Desk
17/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर में महिला सुरक्षा को लेकर ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरूआत की। उन्होंने महिलाओं के हित में अपने विचार रखते हुए कहा कि हम नारी को व्यावहारिक जीवन में भी ‘शक्ति’ के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी भाव को बढ़ाने के लिए आज यूपी सरकार उत्तर प्रदेश में एक नई योजना शुरू करने जा रही है। इस मौके पर उन्होंने एलान किया कि अब पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत भर्ती बेटियों की होगी।

महिलाओं व बच्चों के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव हमारी संस्कृति है। इसी भावना के साथ आज 'मिशन शक्ति' का शुभारंभ हो रहा है। #MissionShakti https://t.co/NKFlKJFef4

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 17, 2020

दरअसल, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ समेत मंडल के सभी जिलों में 180 दिन का विशेष मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत लोगों को महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इस अभियान का पहला चरण 17 से 25 अक्टूबर तक रहेगा और इसका समापन अप्रैल में होगा।

चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 13 नये मामले

योगी सरकार के इस अभियान के बारे में योगी आदित्यनाथ ने संकल्प लेते हुए ट्विटर पर अपने विचार सांझा किए। उन्होंने लिखा, नारी ‘शक्ति’ की प्रतीक है। हमारी सनातन परंपरा में नारी पूजनीय है। नवरात्रि का अनुष्ठान इसी का द्योतक है। आवश्यकता है कि हम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति का वाहक बनाएं, उनमें, स्त्री के प्रति सम्मान और स्वावलंबन की भावना का प्रसार करें। मिशन शक्ति इसी दिशा में एक प्रयास है।

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार महिलाओं पर उनके सम्मान और अधिकार के लिए खास काम करेंगी। उन्होंने लिखा, आपकी सरकार प्रदेश की हर बेटी-हर महिला का सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। जो लोग नारी गरिमा और स्वाभिमान को दुष्प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, उनके लिए ‘नए उत्तर प्रदेश’ की धरती पर कोई जगह नहीं है। ऐसे लोगों की दुर्गति तय है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने लश्कर का आतंकी किया गिरफ्तार

उन्होंने सबसे पहले इस बारे में ट्वीट करते हुए यह भी बताया कि नवरात्रे के खास मौके पर उन्होंने महिलाओं के लिए इस मिशन शक्ति की शुरुआत की है। उन्होंने लिखा, शक्ति की आराधना के पावन अवसर ‘शारदीय नवरात्रि’ के प्रथम दिवस से प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ किया जा रहा है। यह अभियान महिलाओं और बच्चों के प्रति सम्मान तथा सुरक्षा की भावना के प्रसार तथा महिला स्वावलंबन की आवश्यकता को नवीन आयाम प्रदान करने में सहयोगी होगा।

Tags: announcement of Yogi Adityanathgovernment job in UPjob in upreservation for girls in government jobsarkari naukriयूपी में नौकरीयूपी में सरकारी नौकरीयोगी आदित्यनाथ का ऐलानसरकारी नौकरी में लड़कियों को रिजर्वेशन
Previous Post

अखिलेश बोले- यूपी में योगी सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा संभव नहीं

Next Post

शिवपाल यादव बोले- जनता की अदालत में जो फैसला होगा उसका पालन करेंगे

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post

शिवपाल यादव बोले- जनता की अदालत में जो फैसला होगा उसका पालन करेंगे

यह भी पढ़ें

infinix zero

108 मेगापिक्सल के दमदार कैमरे के साथ कम कीमत में आ रहा है ये Mobile

11/09/2021

किसानों के लिए वरदान साबित होगी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : शिवराज

23/09/2020
Electrocution

दरवाजे पर सिरफिरे ने छोड़ा करंट, मासूम बच्ची की तड़प-तड़पकर मौत

05/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version