• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2020 : राजस्थान को 13 रनों से शिकस्त देकर दिल्ली पहुंची टॉप पर

Desk by Desk
14/10/2020
in Main Slider, खेल
0
IPL 2020

दिल्ली कैपिटल्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ओपनर शिखर धवन (57) और कप्तान श्रेयस अय्यर (53) के शानदार अर्धशतकों तथा गेंदबाजों के लाजवाब प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल मुकाबले में बुधवार को 13 रन से शिकस्त देकर अंक तालिका में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

दिल्ली ने 20 ओवर में सात विकेट पर 161 रन बनाने के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से राजस्थान को आठ विकेट पर 148 रन पर रोक लिया। दिल्ली की आठ मैचों में यह छठी जीत है और वह 12 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ राजस्थान को आठ मैचों में पांचवीं बार हार का सामना करना पड़ा और उसकी स्थिति काफी बिगड़ गयी है। राजस्थान सातवें स्थान पर है।

दिल्ली ने इस आईपीएल में राजस्थान को दूसरी बार हराया। राजस्थान की पारी में कप्तान अय्यर के चोटिल होकर मैदान से बाहर जाने के बाद शिखर ने कप्तानी संभाली और अपनी टीम को जीत दिलाकर दम लिया।

तैमूर के लिए IPL में ‘जगह बनाने’ की कोशिश पर आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ओपनर शिखर धवन और कप्तान अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़े। शिखर ने 33 गेंदों पर 57 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए जबकि अय्यर ने 43 गेंदों पर 53 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

दिल्ली ने खराब शुरुआत की और युवा ओपनर पृथ्वी शॉ को पहली ही गेंद पर गंवा दिया। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पृथ्वी को बोल्ड किया। आर्चर ने अपने अगले ओवर में अजिंक्या रहाणे को भी पवेलियन भेज दिया। रहाणे दो रन ही बना सके और उनका विकेट 10 रन के स्कोर पर गिरा।

शिखर और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। श्रेयस गोपाल ने शिखर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। शिखर का कैच कार्तिक त्यागी ने लपका। अय्यर ने मार्कस स्टॉयनिस ने चौथे विकेट के लिए 37 रन जोड़े। कार्तिक त्यागी ने अय्यर को आर्चर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। अय्यर का विकेट 132 के स्कोर पर गिरा।

दिल्ली में कोचिंग सेंटर्स चलाने को नीति बना रही केजरीवाल सरकार

आर्चर ने 19वें ओवर में स्टॉयनिस का शिकार किया। स्टॉयनिस ने 19 गेंदों पर 18 रन में एक चौका लगाया। उनका विकेट 153 के स्कोर पर गिरा। विकेटकीपर एलेक्स कैरी 13 गेंदों पर एक छक्के की मदद से नाबाद 14 रन बनाये। जयदेव उनादकट ने कैरी का विकेट लिया। अक्षर पटेल सात रन बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर उनादकट का शिकार बने।

राजस्थान की तरफ से आर्चर ने चार ओवर में मात्र 19 रन देकर तीन विकेट झटके। उनादकट ने अंतिम ओवर में दो विकेट लिए। उनादकट ने 32 रन देकर दो विकेट, त्यागी ने 30 रन पर एक विकेट और गोपाल ने 31 रन पर एक विकेट लिया।

Tags: Chennai Super KingsDisneyDream 11 IPL 2020HotstarHotstar DisneyIPLIPL 2020IPL 2020 Full ScheduleIPL 2020 live streamingIPL 2020 Scheduleipl 2020 teamsipl newsLive IPL NewsLive Match LiveSunRisers Hyderabadआईपीएलआईपीएल 2020 शेड्यूलएमएस धोनी
Previous Post

गैंगस्टर विकास दुबे समेत 200 लोगों की शस्त्र लाइसेंस की फाइलें गायब, मचा हड़कंप

Next Post

हरदोई : दो भू-माफिया भाइयों की साढ़े चार करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

Desk

Desk

Related Posts

Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Next Post
Gangster Act

हरदोई : दो भू-माफिया भाइयों की साढ़े चार करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

MIG-21 fighter plain

मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी शहीद

21/05/2021
ICC released the latest ranking of Test batsmen, Steve Smith retained the first place

आईसीसी ने जारी की टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग, स्टीव स्मिथ का पहला स्थान बरकरार

23/06/2021
Instagram

बहाल हुआ Instagram, इस वजह से डाउन हुआ था सर्वर

09/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version