Main Sliderनई दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

चिराग पासवान बोले-पीएम मोदी मेरे दिल में बसते हैं और मैं उनका हनुमान

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और नाम के इस्तेमाल को लेकर बीजेपी और जेडीयू के निशाने पर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान है। उन्होंने खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताया है। उन्होंने यहां तक कहा है कि इनके दिल में पीएम मोदी की तस्वीर है और जरूरत पड़ने पर वह छाती चीरकर दिखा सकते हैं।

बिना OTP के नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, जानें क्या होंगे होम डिलीवरी के सिस्टम

चिराग पासवान ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि तस्वीर को लेकर मुख्यमंत्री लगातार परेशान थे कि ये लोग भी पीएम की तस्वीर का इस्तेमाल न कर लें। कहां पर कर रहा हूं मैं? कौन सा मेरा प्रत्याशी इस्तेमाल कर रहा है। कोई भी मेरा होर्डिंग पोस्टर, घोषणा पत्र दिखा दीजिए जहां मैं उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहा हूं।

चिराग ने खुद को पीएम का हनुमान बताते हुए कहा कि मुझे प्रधानमंत्री के तस्वीर के इस्तेमाल की जरूरत ही नहीं है। मैं उनका हनुमान हूं। मेरे दिल में उनकी तस्वीर बसती है, किसी दिन होगा तो छाती चीरकर भी दिखा दूंगा कि मेरे दिल में प्रधानमंत्री बसते हैं। हां तस्वीर लगाने की जरूरत मुख्यमंत्री जी को जरूर है क्योंकि वह निरंतर पीएम का विरोध करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button