• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सात जन्मों के लिए जया के हुए दीपक चाहर, आगरा में धूमधाम से हुई शादी

Writer D by Writer D
01/06/2022
in Main Slider, खेल
0
deepak chahar
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) और जया भारद्वाज शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शादी समारोह बुधवार (1 जून) को आगरा में हुआ। दीपक बैंडबाजे के साथ धूमधाम से बारात लेकर पहुंचे। दुल्हन जया के घरवालों ने दीपक का जोरदार स्वागत किया।

29 साल के दीपक (Deepak Chahar) सजे-धजे रथ पर सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंचे। मैरिज गार्डन में पहुंचने के बाद दीपक और जया ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी की बाकी रस्में पूरी कीं। इस शादी समारोह में एकदम खास 200 से 250 मेहमानों को ही बुलाया गया था।

कौन हैं दुल्हन जया भारद्वाज (jaya)

दिल्ली की रहने वाली जया भारद्वाज एक कॉर्पोरट फर्म से जुड़ी हुई हैं। जया ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इंस्टाग्राम पर जया ने खुद को ‘डायनामिक इंटरप्रन्योर’ और एक ‘नॉन-टेक्निकल टेकी’ बताया है।

Deepak Chahar Jaya Bhardwaj Marriage (Twitter)

जया के भाई सिद्धार्थ भारद्वाज (Sidharth Bharadwaj Sister) हैं, जो ‘बिग बॉस’ फेम हैं। सिद्धार्थ एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 2 के विनर भी हैं। बहन जया की सगाई पर सिद्धार्थ ने भी फोटोज शेयर कर बधाई दी थी।

शादी मुबारक हो #DeepakChahar pic.twitter.com/HL7sNd4OoS

— vikas kumar (@livevikaskumar) June 1, 2022

आईपीएल स्टार हैं दीपक चाहर (Deepak Chahar)

वहीं, दीपक चाहर 2016 से IPL खेल रहे हैं। उन्हें आईपीएल से ही शोहरत मिली है। दीपक ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, पुणे सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिकेट खेली है। चेन्नई ने आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन के दौरान 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। हालांकि, पीठ की चोट के चलते पूरे दीपक पूरे आईपीएल सीजन से बाहर ही रहे। चेन्नई टीम भी 14 में से महज 4 मैच जीती और प्लेऑफ से बाहर हो गई थी।

Deepak Chahar Jaya Bhardwaj Marriage.. Congratulations @deepak_chahar9 #JayaBhardwaj @rdchahar1 #SidharthBharadwaj pic.twitter.com/Ul9F2zf7rV

— Shribabu Gupta (@ShribabuG) June 1, 2022

दीपक ने टीम इंडिया के लिए 7 वनडे और 20 टी20 मैच भी खेले हैं। उन्होंने वनडे में 10 और टी20 में 26 विकेट अपने नाम किए हैं। दीपक को चोट के कारण आगामी साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम को 9 जून से अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 की घरेलू सीरीज खेलना है।

Tags: cricket newsDeepak Chahar newsDeepak Chahar weddingDeepak Chahar wedding newsDeepak Chahar wedding photosDeepak Chahar wedding videossports news
Previous Post

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के होटल पर चला बाबा का बुलडोजर

Next Post

डिस्टलरी से शराब की तस्करी करने वाला फैक्ट्री का वॉइस प्रेसिडेंट गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Next Post
arrested

डिस्टलरी से शराब की तस्करी करने वाला फैक्ट्री का वॉइस प्रेसिडेंट गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Inheritance

यूपी में जन्माष्टमी की छुट्टी में बदलाव, 19 अगस्त को होगी सरकारी छुट्टी

17/08/2022
Deepika Padukone

बिसलेरी की ग्‍लोबल ब्रांड एंबेसडर बनीं दीपिका पादुकोण

22/12/2023
The entire family was found dead

दो मंजिल मकान की छत गिरने से दो बहनों की मौत

26/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version