• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध संबंध चलते हुई थी बूथ अध्यक्ष के बेटे की हत्या, तीनों हत्यारोपी गिरफ्तार

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गोरखपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिला से अवैध संबंध रखने से मना करने पर एक युवक ने अपने दो साथियों के सा‍थ मिलकर भाजपा बूथ अध्‍यक्ष के पुत्र को डंडे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मृतक के तीन दोस्‍तों को ही इस घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार कर हत्‍या का पर्दाफाश कर दिया। यह सनसनीखेज मामला उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का है।

एसपी नॉर्थ अरविन्‍द कुमार पाण्‍डेय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा जंगल में सम्‍मय माता स्‍थान के पास के जंगल में भाजपा बूथ अध्‍यक्ष हीरालाल के बेटे राणा प्रताप बेलदार का 16 अक्‍टूबर की सुबह शव मिला था।

IG विनोद कुमार का कोरोना से निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

एसपी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने सिर पर डंडे से प्रहार कर उसकी हत्‍या कर दी। मर्डर को एक्‍सीडेंट का रूप देने के लिए हमलावरों ने युवक की मोटरसाइकिल को उसके शव के ऊपर गिरा दिया गया था।

एसपी नार्थ ने बताया कि इस संबंध में आईपीसी की धारा 302, 3(2)5 एससी/एसटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ और अन्‍य तथ्‍यों की जानकारी के बाद राणा प्रताप की हत्‍या में राकेश यादव, रामकेश यादव, पन्‍ने लाल का नाम सामने आया। पुलिस ने तीनों को बेनीगंज से गिरफ्तार कर लिया।

जमीन विवाद के चलते शख्स को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, तीन गिरफ्तार

तीनों से कड़ाई से पूछताछ में उन लोगों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि रामकेश यादव का एक महिला के साथ अवैध संबंध रहा है। उसी महिला से राणा प्रताप भी लुक-छिपकर मिलता रहा है। रामकेश यादव उसे बार-बार महिला से मिलने से मना कर रहा था। लेकिन, राणा प्रताप उसकी बात को अनसुना कर रहा था।

यही बात रामकेश को नागवार लगी और उसने राकेश यादव और पन्‍ने लाल के साथ मिलकर उसकी हत्‍या की योजना बनाई और उसकी हत्‍या कर दी। आरोपी राणा प्रताप को उसकी मोटरसाइकिल से लेकर ही सोनबरसा जंगल में सम्‍मय माता के स्‍थान ले गए और डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर हत्‍या कर दी। घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए उसकी मोटरसाइकिल को उसके ऊपर गिराकर फरार हो गए।

Tags: 24ghante online.comcrime newscrime news in hindigorakhpur newsLatest Uttar Pradesh News in Hindi
Previous Post

‘क्या योगी बताएंगे कि यह किस ‘मिशन’ के तहत हो रहा है? बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ?’

Next Post

दहेज हत्यारोपी पति बरी, मृतका के माता-पिता समेत चार पर झूठी गवाही का केस दर्ज

Desk

Desk

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post
दहेज हत्यारोपी बरी

दहेज हत्यारोपी पति बरी, मृतका के माता-पिता समेत चार पर झूठी गवाही का केस दर्ज

यह भी पढ़ें

rape

बुटीक खुलवाने के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

24/02/2022
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह तेहरान पहुंचे, ब्रिगेडियर जनरल आमिर हतामी से करेंगे मुलाक़ात

06/09/2020

ममता की सुरक्षा में चूक को लेकर बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित, DM का तबादला

14/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version