• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करती है बलरामपुर की रामलीला

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलरामपुर
0
रामलीला

बलरामपुर की रामलीला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दूषित राजनीति के जरिए देश मे धर्म के नाम पर जहर घोलने और समाज को बांटने का भले ही असफल प्रयास किया जा रहा हो, लेकिन उत्तर प्रदेश मे बलरामपुर के उतरौला रियासत के मुस्लिम शासक द्वारा दान स्वरुप दिये गये जमीन पर सैंकडो सालो से रामलीला का आयोजन आज भी बदस्तूर जारी है।

उतरौला कस्बे मे दशहरा के मौके पर 12 दिनो तक चलने वाली रामलीला अपने सैकडो साल पुराने रिवायत को आज भी कायम रखे हुए है। यहाँ की रामलीला का मंचन बलरामपुर ही नही गोंडा, बहराईच, सिद्धार्थ नगर और अयोध्या तक मशहूर है।

CM केजरीवाल ने शुरू किया “‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट” अभियान, मांगा दुकान मालिकों का सहयोग

सैकडो सालो से आयोजित हो रहे रामलीला के कार्यक्रम को हिन्दु मुस्लिम सौहार्द के तौर पर जाना जाता है। बताया जाता है कि उतरौला रियासत के राजा को रामलीला के आयोजन से खासा लगाव था।यही वजह है कि जिस स्थान पर रामलीला का आयोजन होता, उस भूमि को यहाँ के मुस्लिम शासक मुमताज अली खाँ ने दान स्वरूप दिया था।

उतरौला रियासत के राजा मुमताज अली खाँ ने अपने शासन काल मे रामलीला के अलावा द:खहरणनाथ मंदिर और पोखरे के लिए भी जमीने दी थी।

उतरौला रियासत के मुस्लिम शासको को रामलीला और भरत मिलाप के कार्यक्रमो से लगाव होने की वजह से ज्वाला महारानी मंदिर और बडी मस्जिद के बीचो बीच आयोजित होने वाले भरत मिलाप के कार्यक्रमो को राजा अपने महल मे बैठ कर दरबारियो के साथ देखा करते थे। जटायु रावण युद्ध, सुनहले पन्नो से बनी सोने की लंका का दहन, लगभग तीस फिट ऊंचे रावण के पुतले का अतिशबाजी के साथ दहन आज भी लोगो के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

अवैध संबंध चलते हुई थी बूथ अध्यक्ष के बेटे की हत्या, तीनों हत्यारोपी गिरफ्तार

दु:खहरण नाथ मंदिर के महंत और रामलीला आयोजन समिति के संरक्षक मंयक गिरी ने कहा कि रामलीला के विभिन्न कार्यक्रमों को देखने के लिए नगर सहित दूर दराज से लोग आते हैं।

पोखरे पर भगवान राम, सीता व लक्ष्मण का जाना राम केवट संवाद, सोने के मृग का वध, पन्द्रह फिट जटायु का रावण से युद्ध , सीता हरण से रावण वध तक के कार्यक्रम आज भी लोगो को अपनी ओर आकर्षित करते हुए सामुदायिक भावना का संदेश दे रहा है।

Tags: 24ghante online.comBalrampur newsLatest Uttar Pradesh News in Hindiramlela of balrampurगंगा-जमुनी की मिसालबलरामपुर की रामलीला
Previous Post

CM केजरीवाल ने शुरू किया “10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट” अभियान, मांगा दुकान मालिकों का सहयोग

Next Post

यूपी के इन तीन जिलों की बसों की लखनऊ में नो एंट्री, जानें वजह

Desk

Desk

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
बसों की लखनऊ में नो एंट्री No entry in Lucknow

यूपी के इन तीन जिलों की बसों की लखनऊ में नो एंट्री, जानें वजह

यह भी पढ़ें

line hajir

गोण्डा : पुजारी गोलीकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में SO लाइन हाजिर

12/10/2020
ravi kishan

तिरंगे का अपमान सच्चा हिन्दुस्तानी बर्दाश्त नही करेगा : रविकिशन

29/01/2021
awareness campaign on dowry

महिला पुलिस कर्मियों ने आयोजित किया दहेज प्रथा पर जागरूकता अभियान

13/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version