• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव: पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग ने धर्मसंकट से बचने का दिया ये सुझाव

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार चुनाव

बिहार चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से लोजपा के अलग होने के बाद लोजपा को लेकर बीजेपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीखे हमले लगातार जारी हैं। इस बीच चिराग पासवान ने एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गठबंधन धर्म निभाएं। मेरी वजह से वह किसी धर्मसंकट में न पड़ें। नीतीश कुमार को खुश करने के लिए मेरे खिलाफ जो कुछ भी कहना हो, वह बेझिझक होकर कहें।

मैं नहीं चाहता की मेरी वजह से प्रधानमंत्री @narendramodi जी किसी धर्मसंकट में पड़े। वे अपना गठबंधनधर्म निभाए।आदरणीय मौजूदा मुख्यमंत्री @NitishKumar जी को संतुष्ट करने के लिए मेरे ख़िलाफ़ भी कुछ कहना पड़े तो निस्संकोच कहे।

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 18, 2020

लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी और नीतीश कुमार दोनों पर हमले किए। टि्वटर पर एक के बाद एक किए गए अपने ट्वीट में चिराग ने अपने ऊपर किए जा रहे हमलों को नीतीश को खुश करने की कोशिश करार दिया। साथ ही बीजेपी को एक बार फिर यह याद भी दिलाया कि लोजपा गठबंधन धर्म की मर्यादा का पालन करेगी और अपनी वजह से पीएम मोदी के ऊपर कोई आंच नहीं आने देगी।

इससे पहले लोजपा प्रमुख ने नीतीश कुमार और बीजेपी के ऊपर भी हमला बोला। नीतीश कुमार जहां अपने चुनावी भाषणों में चिराग पासवान को निशाने पर रख रहे हैं। वहीं बीजेपी के नेता भी लोजपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमेशा ताकीद दे रहे हैं कि बिहार में अब वह एनडीए का हिस्सा नहीं है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के साथ अपने रिश्तों को भुनाने की कोशिश न करे। बीजेपी की तरफ से लगातार आ रहे इन बयानों के बाद लोजपा ने रणनीतिक पलटवार किया है। पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि बीजेपी के नेता उनके खिलाफ इसलिए बयान दे रहे हैं, ताकि नीतीश कुमार को खुश किया जा सके।

चिराग पासवान ने बीजेपी के ऊपर ‘रणनीतिक हमला’ करने के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी ट्वीट के जरिए निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी और लोजपा के बीच दूरी बनाने का सीधा आरोप नीतीश कुमार पर ही लगा डाला है। अपने ट्वीट में चिराग ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान अपने ऊपर किए जा रहे हमलों को लेकर कहा कि नीतीश कुमार ने प्रचार का पूरा ज़ोर मेरे और  प्रधानमंत्री के बीच दूरी दिखने में लगा रखा है। बांटों और राज करो की नीति में माहिर मुख्यमंत्री हर रोज़ मेरे और भाजपा के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Tags: bihar assembly elections 2020bihar chunavBihar electionbihar election 2020Bihar Election Commissionbihar election dateBihar me Chunaobihar vidhan sabha chunavbjpChirag paswanLJPNDANitish Kumarचिराग पासवाननिर्वाचन आयोगनीतीश कुमारबिहार चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020बीजेपीलोजपा
Previous Post

ओमपुरी के 70वें जन्मदिन पर यूट्यूब चैनल लॉंच, भावुक हुई पत्नी नंदिता

Next Post

जल्द ही रोहनप्रीत की होने वाली है नेहा कक्कड़, शादी का वेडिंग कार्ड किया शेयर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
नेहा की शादी

जल्द ही रोहनप्रीत की होने वाली है नेहा कक्कड़, शादी का वेडिंग कार्ड किया शेयर

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

प्रत्येक बच्चे को कैरियर के सम्बन्ध में परामर्श दिया जाए: मुख्य सचिव

05/07/2023
Asian Games

भारत ने एशियाई खेलों में जीता 100वां पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

07/10/2023
Clashes

खाद की किल्लत पर किसानों और पुलिस में झड़प, लाठी से फोड़ा दारोगा का सिर

21/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version