• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इरफान पठान ने बताया – कैसे CSK अभी भी पहुंच सकता है प्लेऑफ में

Desk by Desk
20/10/2020
in Categorized
0
mahendra singh dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| टीम इंडिया के पूर्व ऑल-राउंडर इरफान पठान को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में अब भी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। पहले 10 मैचों में सीएसके की टीम सात मैचों में हार झेल चुकी है और अब उसे चार मैच और खेलने हैं।

सीएसके को राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हराया, जिसके बाद से टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो चुकी है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर महज 125 रन बनाए, जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 17.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

IPL 2020 मामले में स्मिथ ने डीविलियर्स और पोलार्ड से की बटलर की तुलना

इरफान पठान ने कहा कि टीम धोनी के पास ऐसी टीम है, जो अभी भी इस टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है। पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘अगर कोई टीम है जो सातवें-आठवें नंबर से टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है, तो वो टीम सीएसके की है। सीएसके को पता है कि खिलाड़ियों को कैसे हैंडल करना है, वो खिलाड़ियों को काफी कंफर्ट देते हैं। मैं उस टीम का 2015 में हिस्सा रह चुका हूं, उनके लिए खिलाड़ी काफी महत्व रखते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस फ्रेंचाइजी को 21-22 सालों से क्रिकेट चलाना आता है। चेन्नई लीग में भी वे ऐसे ही टीम चलाते हैं। यहां बात सिर्फ खिलाड़ियों की होती है। आप जाइये खेलिए और हम आपको बैक करेंगे।’ सीएसके का यह आईपीएल का 11वां सीजन है और अगर टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंचती है, तो यह पहला मौका होगा, जब सीएसके की टीम अगले राउंड तक नहीं पहुंचेगी।

इरफान पठान ने कहा, ‘हमें पता है सीएसके की टीम सालों से बहुत अच्छी रही है, इस साल टीम में हरभजन सिंह और सुरेश रैना के नहीं होने से फर्क पड़ा है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी चोटिल हुए। लेकिन हमें अब भी उम्मीद है क्योंकि उनके पास धोनी की रूप में अच्छा कप्तान है, वह मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से टीम को निकाल सकते हैं।’ सीएसके को अपना अगला मैच शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।

Tags: ambati rayuducricketCSKCSK vs RRcsk vs rr 2020csk vs rr live scoreDeepak Chahardhonidhoni ageFaf du PlessisIPL 2020irfan pathanirfan pathan dhonimahendra singh dhonims dhoniMS Dhoni ageSanju Samsonअंबाती रायुडूआईपीएल 2020इरफान पठानएमएस धोनीदीपक चाहरधोनीफैफ डु प्लेसीमहेंद्र सिंह धोनीसीएसकेसीएसके बनाम राजस्थानसीएसके बनाम राजस्थान रॉयल्स
Previous Post

IPL 2020 मामले में स्मिथ ने डीविलियर्स और पोलार्ड से की बटलर की तुलना

Next Post

आईपीएल में चाहर से लेकर फ्लेमिंग तक सबके उड़ गए होश

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
ms dhoni

आईपीएल में चाहर से लेकर फ्लेमिंग तक सबके उड़ गए होश

यह भी पढ़ें

daler mehndi

दलेर मेहंदी गिरफ्तार, मानव तस्करी मामले हुई इतने साल की सजा

14/07/2022
shivpal yadav

फिर छलका ‘चाचा’ का दर्द, बोले- जो परिवार का नहीं हो सका, वो कभी…

08/11/2022
कोरोना वैक्सीनेशन Corona vaccination

इंतजार खत्म, देश में 16 जनवरी से लगेगा कोरोना का टीका

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version