• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2020 मामले में स्मिथ ने डीविलियर्स और पोलार्ड से की बटलर की तुलना

Desk by Desk
20/10/2020
in Categorized
0
rajasthan royals

राजस्थान रॉयल्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अबु धाबी| चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सोमवार को अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 126 रनों के लक्ष्य के सामने 28 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए थे और टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, तभी जोस बटलर कप्तान स्टीव स्मिथ का साथ देने क्रीज पर पहुंचे और मैच का रुख पलट दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने 17.3 ओवर में महज तीन विकेट गंवाकर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया और बटलर 70 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। मैच के बाद कप्तान स्मिथ ने बटलर की जमकर तारीफ की और खास मामले में उनकी तुलना कीरोन पोलार्ड और एबी डीविलियर्स से भी की।

RCB से बदला चुकता करने उतरेंगे कोलकाता नाइट राइडर्स

स्मिथ ने मैच के बाद कहा, ‘वह (बटलर) किसी से कम नहीं है। हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारे साथ है। उसकी बल्लेबाजी में इतना अधिक वैरिएशन है।’ बटलर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, लेकिन स्मिथ ने सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्हें पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। इस ऑस्ट्रेलियाई ने कहा कि टीम के बैलेंस के लिए यह जरूरी था।

स्मिथ ने कहा, ‘जोस टॉप ऑर्डर में अविश्वसनीय खिलाड़ी है। उसमें वे चीजें करने की क्षमता है जो डीविलियर्स, पोलार्ड और (हार्दिक) पांड्या कर सकते हैं। ये खिलाड़ी अंतिम ओवरों में आपको मैच जिता सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह मुश्किल था (बटलर को बैटिंग ऑर्डर में नीचे करना) लेकिन यह मिडिल ऑर्डर को स्थिरता देता है।’

स्मिथ ने बटलर के साथ चौथे विकेट के लिए 98 रन की अटूट साझेदारी की और वह नतीजे से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘विकेट आदर्श नहीं था। मैं साझेदारी निभाने की कोशिश कर रहा था। जोस अच्छी गति से रन बना रहा था। जोखिम उठाने की कोई जरूरत नहीं थी, सिर्फ साझेदारी करनी थी, आराम से खेलो और जीत और दो प्वॉइंट्स हासिल करो।’ इस रिजल्ट के बाद राजस्थान रॉयल्स (आठ प्वॉइंट्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स (10 प्वॉइंट्स) के बीच आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग तेज हो जाएगी।

Tags: ab de villiersChennai Super Kings vs Rajasthan RoyalsChennai vs Rajasthancricketcricket newsCSKIPL 2020Jose ButlerKieron Pollardrajasthan royalsSteve Smithआईपीएल 2020एबी डीविलियर्सकीरोन पोलार्डक्रिकेटचेन्नई बनाम राजस्थानचेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरजोस बटलरराजस्थान रॉयल्ससीएसकेस्‍टीव स्मिथ
Previous Post

RCB से बदला चुकता करने उतरेंगे कोलकाता नाइट राइडर्स

Next Post

इरफान पठान ने बताया – कैसे CSK अभी भी पहुंच सकता है प्लेऑफ में

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
mahendra singh dhoni

इरफान पठान ने बताया - कैसे CSK अभी भी पहुंच सकता है प्लेऑफ में

यह भी पढ़ें

zhiyun tech

टेक कंपनी जियुन ने भारत में लांच करे स्मूथ-क्यू3 और वीबिल गिम्बल

08/09/2021
Renuka Kumar

IAS रेणुका कुमार का वीआरएस मंजूर

25/10/2022
CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की समाधान शिविरों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग

29/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version