• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस केस : CBI जांच के बाद JNMC के दो डॉक्टर निलंबित, निलंबित पुलिसकर्मियों से की पूछताछ

Desk by Desk
21/10/2020
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
हाथरस केस

हाथरस केस में दो डॉक्टर सस्पेंड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस के बूलगढ़ी गांव में दलित युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के दौरान मारपीट और फिर उसकी मौत की जांच कर रही सीबीआइ की टीम लगातार हाथरस में जमी है।

मंगलवार को टीम ने एक बार घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद निलंबित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की है। इसके बाद टीम ने पीड़ित परिवार से घर कर जाकर पूछताछ की। इस दौरान सुरक्षा काफी मुस्तैद थी। उधर, सोमवार को अलीगढ़ मेडिकल कालेज में डाक्टरों से पूछताछ के बाद मंगलवार को वहां के दो डाक्टरों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उनको सस्पेंड कर दिया है। दूसरी तरफ इस घटना के मामले में जेल में बंद चार आरोपियों में से एक नाबालिग पाया गया है। नाबालिग बच्चे के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को उसके नाबालिग होने का प्रमाण पत्र दिया है।

हाथरस कांड की जांच कर रही सीबीआइ की टीम ने मंगलवार को फिर गांव की ओर रुख किया। टीम ने पहले घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद चंदपा थाना में इस केस के मामले में निलंबित थाना प्रभारी डीके वर्मा और पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। टीम से इसके बाद बूलगढ़ी गांव का रुख कर लिया। बूलगढ़ी गांव में पीड़ित के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था परखने के बाद टीम घर में गई और दरवाजा बंदकर लिया। यहां पर टीम ने पीड़ित परिवार से केस के बारे में पड़ताल की। मृत युवती की मां, भाभी तथा भाइयों के अलग-अलग पूछताछ करने के बाद पिता से भी पड़ताल की।

हाथरस केस में नया खुलासा, एक आरोपी निकला नाबालिग, CBI को मिली मार्कशीट

इससे पहले भी टीम ने सोमवार तथा रविवार को भी चंदपा थाना के पूर्व प्रभारी डीके वर्मा से पूछताछ के बाद बूलगढ़ी गांव में आरोपियों के परिवार वालों से पूछताछ की थी। इस दौरान उनके घरों से सबूत जुटाए गए थे।

हाथरस के चंदपा के बुलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को चार लोगों ने 19 साल की दलित लड़की से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने लड़की की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। परिवार के लोगों ने जीभ काटने का भी आरोप लगाया था। दिल्ली में इलाज के दौरान 29 सितंबर को पीड़ित की मौत हो गई थी। इसके बाद से चारों आरोपी जेल में हैं। इस केस की जांच उत्तर प्रदेश सरकार की एसआइटी के साथ सीबीआइ भी कर रही है। इस केस में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी-डीएसपी समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था।

हाथरस काण्ड में CBI ने जेएन मेडिकल कॉलेज में खंगाले अहम सुराग, डॉक्टरों से ली चिकित्सकीय जानकारी

उधर, सोमवार को सीबीआई टीम की पूछताछ के बाद मेडिकल कॉलेज के कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर दो डॉक्टरों डॉ. उबैद इम्तियाज उल हक और डॉ. मोहम्मद अजीमुद्दीन मलिक को पद से हटा दिया गया है। ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी के कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. एसएएच जैदी की तरफ से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि संबंधित दोनों डॉक्टर किसी भी प्रकार की अपनी ड्यूटी को आगे परफॉर्म न करें।

दूसरी तरफ, हाथरस कांड में सीबीआई की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मंगलवार को मामले में एक नया मोड़ आया है। कथित सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी फिलहाल अलीगढ़ के जिला कारागार में बंद हैं, लेकिन उनमें से एक के परिजनों ने अपने बेटे के नाबालिग होने का दावा किया है। इस नए खुलासे से सब लोग हैरान हैं।

परिजनों का दावा है कि अभी उनके बेटे की उम्र 18 साल से कम है। इसके बावजूद पुलिस उनके बेटे को गिरफ्तार कर ले गई और जेल में डाल दिया है। वहीं सीबीआई ने आरोपी की दसवीं कक्षा की मार्कशीट को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Tags: cbiCBI in Hathrascbi investigationCBI investigation in Hathras caseHathrasHathras caseHathras case CBIHathras case updateसीबीआई जांचहाथरसहाथरस केसहाथरस केस अपडेटहाथरस केस सीबीआईहाथरस में सीबीआई
Previous Post

विजयादशमी का दिन होता है श्रेष्ठ, बिना मुहूर्त के करें शुभ कार्य

Next Post

योगी सरकार दलित-पिछड़ा विरोधी मानसिकता वाली है : लल्लू

Desk

Desk

Related Posts

Mayawati expels Akash Anand from BSP
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद बसपा से आउट

10/09/2026
CM Yogi paid tribute to Pandit GB Pant on his 139th birth anniversary
उत्तर प्रदेश

राष्ट्र निर्माण में पं. गोविंद बल्लभ पंत का योगदान अविस्मरणीय : CM योगी

10/09/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की एफडीआई नीति का असर, उन्नाव में ₹2,078 करोड़ से लगा क्राउन का प्लांट

10/09/2026
Grand finale of UP TEX-2026
उत्तर प्रदेश

यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने पर जोर

10/09/2026
Major cause of tank collapse in Bareilly was severe riverbank erosion
उत्तर प्रदेश

बरेली में टंकी गिरने का प्रमुख कारण नदी का तेज कटान, निर्माण में नहीं हुई कोई लापरवाही

10/09/2026
Next Post
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

योगी सरकार दलित-पिछड़ा विरोधी मानसिकता वाली है : लल्लू

यह भी पढ़ें

Bhanu Athiya

Women Day: जानिए देश के लिए पहला ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली भानु अथैया के बारें में

05/03/2021
Gang Rape

सामूहिक दुष्कर्म में तीन नामजद सहित छह पर मुकदमा

14/07/2022
indo-chaina meeting

एक बार फिर आमने-सामने आए भारत-चीन के सैनिक, जानें पूरा मामला

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version