• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
heart

दिल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

युवाओं से लेकर बूढ़ों तक आजकल सभी को हार्ट अटैक का खतरा है. हृदय तक जाने वाली खून की नसों में ब्लॉकेज होने पर हार्ट अटैक होता है. और ये खतरा सर्दियों में और भी बढ़ जाता है. जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार हृदय रोग से संबंधित मौतों की दर 25 दिसंबर और 5 जनवरी के बीच तेजी से बढ़ जाती है. इसलिए आपको इस मौसम में अपना ख़ास ख्याल रखना चाहिए.

बर्मिंघम स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर स्टीफन पी ग्लासर का कहना है कि सर्दियों के महीनों में दिन के घंटों में बदलाव होता है, इस बदलाव की वजह से कोर्टिसोल जैसे हार्मोन का संतुलन भी बिगड़ जाता है जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. ठंडे तापमान की वजह से धमनियां कठोर हो जाती हैं, खून का प्रवाह बाधित हो जाता है. इसकी वजह से दिल को ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है और दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है.

ग्लासर का कहना है, ‘ठंड के मौसम में, दिल को ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत होती है क्योंकि शरीर में गर्मी बनाए रखने के लिए इसे बहुत काम करना पड़ता है. स्टडीज से पता चला है कि दिल के दौरे और दिल की बीमारी से संबंधित दिक्कतें सुबह के समय ज्यादा होती हैं.’

शोधकर्ताओं का कहना है कि सुबह के समय ब्लड प्रेशर बढ़ने से ज्यादातर लोगों को हार्ट अटैक या स्ट्रोक आ जाता है. ग्लासर का कहना है कि सर्दियों में अंधेरा जल्दी होने की वजह से लोग अपने ज्यादातर काम सुबह करते हैं. गतिविधियों के समय में बदलाव की वजह से शरीर पर भी इसका असर पड़ता है जिसकी वजह से हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और हार्मोन्स में भी बदलाव होने लगते हैं.

ग्लासर कहते हैं कि सर्दियों में लोगों को अधिक जागरूक रहने की जरूरत है. अगर आपको दिल संबंधी बीमारी है और आप सुबह के समय मेहनत वाला काम नहीं करना चाहते हैं तो अपनी एक्टिविटी में कटौती करें और धीमी शुरूआत करें. हमारा कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम किसी भी बदलाव को धीरे-धीरे स्वीकार कर पाता है. ग्लासर ने चेतावनी देते हुए कहा कि रूटीन में अचानक बदलाव खतरनाक हो सकता है.

सर्दियों में रखें ये सावधानी-

अमेरिकन सेफ्टी एंड हेल्थ इंस्टीट्यूट की अध्यक्ष सू लेही का कहना है कि किसी भी दबाव और मेहनत वाली एक्सरसाइज को 15 मिनट से ज्यादा ना करें. बाहर जाने से पहले अपना पल्स लेट जरूर चेक करें. एक्सरसाइज के तुरंत बाद कॉफी या सिगरेट ना पिएं क्योंकि कैफीन और निकोटीन की वजह से दिल पर और दबाव बढ़ता है.

डॉक्टर के संपर्क में रहें-

एक्सरसाइज शरीर के लिए बहुत अच्छी होती है लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब बॉडी इसके लिए तैयार ना हो तो एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए. अगर आपको दिल संबंधी कोई बीमारी है तो डॉक्टर की देखरेख में ही एक्सरसाइज करें. अपनी नई दिनचर्या की शुरुआत धीरे-धीरे करें और अपने डॉक्टर के संपर्क में बने रहें.

खाने-पीने पर दें ध्यान-

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्दियों में त्योहारों की वजह से बहुत छुट्टियां पड़ती हैं और इस दौरान लोग खाने-पीने में कई तरह की लापरवाही करते हैं. ठंड के मौसम में लोग खूब खाते-पीते हैं, स्मोक करते हैं जिससे उनका वजन बढ़ जाता है. ये सारी चीजें दिल की बीमारी के खतरे को बढ़ाती हैं. तला-भुना खाने से बचें और डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें.

Tags: avoid these thingscommon mistakesHealthheart risklifestylerisk of heart attackwinterwinter care
Previous Post

सात फेरे लेने वाले ने पत्नी की गोलीमार कर की हत्या

Next Post

हार्ट अटैक के समय अगर आसपास मदद के लिए कोई न मौजूद हो, तो इन टिप्स को आजमाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Next Post
heart problems

हार्ट अटैक के समय अगर आसपास मदद के लिए कोई न मौजूद हो, तो इन टिप्स को आजमाएं

यह भी पढ़ें

लखनऊ मेट्रो सुबह छह से रात 10 बजे तक चलेगी, स्मार्ट कार्ड या टोकन से कर सकेंगे सफर

03/09/2020

राजस्थान हाईकोर्ट से पायलट को राहत, गहलोत समर्थक राजभवन में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

24/07/2020
प्रणब मुखर्जी

प्रणब मुखर्जी के निधन की अफवाह फैलाने वाला यूपी का शिक्षक निलंबित

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version