• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान हाईकोर्ट से पायलट को राहत, गहलोत समर्थक राजभवन में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट से सचिन पायलट गुट को राहत मिलने के बाद जयपुर के होटल फेयरमाउंट के बाहर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुछ ही देर में मीडिया से भी बात कर सकते हैं।

अशोक गहलोत अपने खेमे के विधायकों को लेकर राजभवन जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि राजभवन में विधायकों की परेड कराई जा सकती है। बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट के नतीजे के बाद गहलोत पर उनके विधायकों ने जल्द बहुमत परीक्षण को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

विधायकों का कहना है कि वे कब तक इस तरह होटल में बंद रहेंगे। अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्रा से मुलाकात के लिए समय मांगा था। राजभवन ने 12:30 पर मिलने का समय दिया है।

अयोध्या में विवादित ढांचा के विध्वंस मामले में लालकृष्ण आडवाणी की वर्चुअल पेशी

माना जा रहा है कि पायलट गुट को हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद अशोक गहलोत को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा है। पहले उनकी रणनीति थी कि पायलट गुट की सदस्यता को रद्द करने के बाद विधानसभा का सत्र बुलाया जाए और फ्लोर पर बहुमत साबित करें। लेकिन राजस्थान हाई कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर के नोटिस पर स्टे लगा दिया है।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने बर्खास्त उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों द्वारा अयोग्यता के मुद्दे पर दायर याचिका में भारत सरकार को पक्षकार बनाए जाने की मांग शुक्रवार को स्वीकार कर ली। मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती और न्यायमूर्ति प्रकाश गुप्ता की पीठ ने याचिकाकर्ताओं द्वारा गुरुवार को दायर याचिका को मंजूर कर लिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत करने के बाद पायलट को उप मुख्यमंत्री पद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से बर्खास्त किया जा चुका है। अशोक गहलोत ने पिछले दिनों पायलट के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और आरोप लगाया कि पायलट उनकी सरकार गिराना चाहते हैं।

Tags: Ashok Gehlothindi newsnews in hindirajasthan chief ministerRajasthan governorRajasthan political crisisRajasthan Politics Updateअशोक गहलोतगहलोत समर्थक राजभवन में करेंगे शक्ति प्रदर्शनराजस्थान मुख्यमंत्रीराजस्थान राजनीति अपडेटराजस्थान राजनीतिक संकटराजस्थान राज्यपाल
Previous Post

भारत में नई बीमारी की दस्तक, सूरत में आया MIS-C का पहला मामला, बच्चों पर खतरा ज्यादा

Next Post

बागी विधायक मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने हाईकोर्ट के निर्णय पर जताई खुशी

Desk

Desk

Related Posts

राष्ट्रीय

45 घंटे बाद खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, CM सैनी-विज के साथ बैठक में बनी सहमति

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
नई दिल्ली

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

24/10/2026
Next Post
विश्वेन्द्र सिंह- पायलट

बागी विधायक मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने हाईकोर्ट के निर्णय पर जताई खुशी

यह भी पढ़ें

Prem Chopra

प्रेम चोपड़ा की बिगड़ी तबीयत, इस बीमारी के चलते अस्पताल में एडमिट

09/12/2025
CM Yogi

हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और भारत की अनेकता को एकता में जोड़ने वाला हैः मुख्यमंत्री

26/11/2025
Forces with positive thinking always win: CM Yogi

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version