• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्म दिन की पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, गुजरात, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अमित शाह Amit Shah

अमित शाह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को 56 वर्ष के हो गए हैं। शाह के जन्मदिन पर भाजपा के नेताओं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और समर्थकों ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी शीर्ष नेताओं ने उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश जारी करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई संदेश में पार्टी को मजबूत बनाने में उनके योगदान का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस समर्पण और उत्कृष्टता से वह भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं, उसे हमारा राष्ट्र देख रहा है। भाजपा को मजबूत बनाने के उनके प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। ईश्वर उन्हें भारत की सेवा के लिए लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें।

1964 में जन्मे गृहमंत्री अमित शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन कौशल में निपुण बताया। उन्होंने कहा, राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत गृहमंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने में पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमितभाई दीघार्यु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीघार्यु जीवन की कामना की।

केजरीवाल ने शाह को बधाई देते हुए टि्वटर पर लिखा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

Tags: amit shahAmit Shah's birthdayBirthdayBJP leaderChief Minister Arvind KejriwalCongratulationsdelhimodiRajnath singhअमित शाहअमित शाह का जन्म दिनजन्मदिनदिल्लीबधाईभाजपा नेतामुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालमोदीराजनाथ सिंह
Previous Post

दिनेश शर्मा बोले-बीजेपी विकास के नाम पर लड़ रही है चुनाव

Next Post

किसी भी मामले की जांच के लिए CBI को पहले राज्य सरकार से लेनी होगी अनुमति

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
CBI

किसी भी मामले की जांच के लिए CBI को पहले राज्य सरकार से लेनी होगी अनुमति

यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा उपचुनाव UP Assembly by-election

यूपी विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

18/10/2020
yono

YONO ऐप से लैस घड़ी को टाइटन-एसबीआई ने किया लॉन्च

17/09/2020
booster dose

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जुलाई से 18+ वालों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज़

13/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version