• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवरिया : विधानसभा उपचुनाव में चार ब्राह्मण प्रत्याशी, रोचक बना जंग का मैदान

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, देवरिया, राजनीति
0
देवरिया विधानसभा उपचुनाव

देवरिया विधानसभा उपचुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव में चार ब्राह्मण उम्मीदवारों का जोर यहां रोचक चुनावी जंग में दिखना शुरू हो गया है।

देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने मुकुंद भास्कर मणि,भाजपा ने डा.सत्य प्रकाश मणि,सपा ने पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर तिवारी और बसपा ने अभय नाथ त्रिपाठी को चुनावी जंग में उतार कर अपने अपने परम्परागत वोटों के साथ ब्राह्मण वोटों को अपने पक्ष में करने के लिये चुनावी जंग को रोचक बना दिया है।

देवरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 34 हजार 177 है जिसमें ब्राह्मण मतदाता करीब तीस फीसदी हैं। तीस फीसदी ब्राह्मण मतदान को अपने पक्ष में करने के लिए चारों उम्मीदवार पूरा जोर लगा रहे हैं। भाजपा के डा.सत्य प्रकाश मणि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। पेशे से यहां के एक पीजी कालेज में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर हैं। अपने सरल स्वभाव के कारण जनता के बीच अपनी अलग पहचान रखते हैं।

भारत-ताइवान दोस्ती से आग बबूला ड्रैगन, कहा- हिंदुस्तान का होगा बड़ा नुकसान

डा.मणि अपने व्यक्तिगत व्यवहार और छवि जाति के मत को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा को उम्मीद है कि यहां पार्टी के परम्परागत वोटों के साथ ही प्रत्याशी को एक मुश्त ब्राह्मण वोट मिलने से भारी मतों से विजय मिलेगी।

समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर तिवारी पुराने दिग्गज नेता हैं।श्री तिवारी को उम्मीद है कि सपा के परम्परागत यादव और मुसलमान वोटों के साथ साथ ब्राह्मण वोट पाकर वह यहां से विजय को गले लगा सकते हैं।श्री तिवारी क्षेत्र में अपना जनसम्पर्क अभियान को गति देते हुए चुनावी रणनीति बनाने में लगे हैं।

जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा बताने पर ट्विटर को भारत की बड़ी चेतावनी, कही- ये बात

बसपा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी भी अपनी जनेऊ की पहचान बताते हुए ब्राह्मण मतों को अपने पक्ष में मोड़ने का भरसक प्रयास करते दिख रहे हैं और यहां 23 अक्टूबर को ब्राह्मण मतों को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए बसपा के ब्राह्मण नेता के रूप जाने जाने वाले सतीश मिश्रा चुनावी सभा कर ब्राह्मण मतों का मन टटोलने का प्रयास करेंगे।

कांग्रेस उम्मीदवार मुकुंद भास्कर मणि का प्रचार अभियान अभी गति में दिखाई नहीं पड़ रहा है। उन पर दुष्कर्म का भी आरोप है जो उनकी मुसीबत बना है ।

Tags: Deoria assembly by-electionUP Assembly By ElectionUP assembly by-election 2020UP Politicsदेवरिया विधानसभा उपचुनावयूपी विधानसभा उपचुनावयूपी विधानसभा उपचुनाव 2020
Previous Post

प्रयागराज : मोटरसाइकिल मैकेनिक की गला रेतकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Next Post

सोनभद्र : खेत में छिपे जंगली सुअर के हमले में एक की मौत, दूसरा घायल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Next Post
जंगली सूअर

सोनभद्र : खेत में छिपे जंगली सुअर के हमले में एक की मौत, दूसरा घायल

यह भी पढ़ें

anurag kashyap

पायल घोष ने की अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग

29/09/2020
mole

जानिए शरीर में मौजूद तिल के शुभ-अशुभ प्रभाव

16/07/2021
Video streaming platform Netflix will soon enter the video gaming market

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स जल्द ही वीडियो गेमिंग बाजार में एंट्री करेगा

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads