• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए शरीर में मौजूद तिल के शुभ-अशुभ प्रभाव

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
mole

mole

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। हस्तरेखा ज्योतिष में व्यक्ति के शरीर पर तिल को महत्वपूर्ण बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि शरीर में लाल तिल का होना काफी शुभ होता है, परंतु शरीर के विभिन्न अंगों में मौजूद काले तिल का शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव होते हैं। यहीं नहीं शरीर में मौजूद मस्सों का भी तिल के समान ही प्रभाव होता है। आइए, आज जानते हैं कि शरीर के विभिन्न अंगों में मौजूद तिल का क्या मतलब होता है..

होठों पर तिल

जिस स्त्री अथवा पुरुष के होठों के ऊपर दाएं तिल का निशान होता है उनका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ता रहता है। इनके बीच बेहतर संबंध बना रहता है। इसके विपरीत होंठ के बाएं ओर तिल का निशान होने पर जीवनसाथी के साथ मतभेद बना रहता है। इनके बीच तालमेल की कमी रहती है।

छाती पर बाईं तरफ तिल

जिस व्यक्ति की छाती पर बायीं ओर तिल या मस्से का निशान होता वह उनकी शादी अधिक उम्र में होने की संभावना रहती है। ऐसे व्यक्ति कामुक होते हैं। इन्हें हृदय रोग की भी आशंका रहती है।

हथेली पर तिल

हस्तरेखा ज्योतिष में बताया गया है कि हथेली पर अंगूठे के नीचे का भाग शुक्र पर्वत कहलता है। जिनकी हथेली में यहां पर तिल होता है वह जीवन में अपार सफलता हासिल करते हैं।

अंगूठे पर तिल

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति कितना भी अच्छा काम क्यों न करे उसे यश नहीं मिलता है।

पेट पर तिल

जिस व्यक्ति के पेट पर तिल का निशान होता है वह भोजन प्रिय होते हैं। तिल अगर नाभि के बायीं ओर हो तो व्यक्ति को उदर रोग की परेशानी होती है। जिनके नाभि के नीच तिल का निशान होता है उन्हें यौन रोग की संभावना रहती है।

कंठ पर तिल

जिन लोगों के कंठ पर तिल का निशान होता है वह उनकी आवाज अच्छी होती है। ऐसे व्यक्ति अपनी आवाज का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सकते हैं। संगीत और गायन के यह शौकीन होते हैं।

निचले होठों पर तिल

जिस व्यक्ति के निचले होठों पर तिल का निशान होता है वह खाने-पीने के शौकीन होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।

छाती पर दाईं तरफ तिल

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति की छाती पर दायीं ओर तिल का निशान होता है वह धनवान होते हैं और इनका जीवनसाथी भी सुंदर एवं योग्य होता है।

माथे पर तिल

जिस व्यक्ति माथे पर दाएं अथवा बाईं ओर तिल का निशान होता है वह धन तो खूब कमाते हैं लेकिन भोग विलास की चीजों में धन को खर्च कर देते हैं। इसलिए कई बार इन्हें आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

ललाट के मध्य भाग में तिल

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति के ललाट के मध्य भाग में तिल होता है वह बहुत ही भाग्यवान होते हैं। यह जिन क्षेत्रों में प्रयास करते हैं उनमें भाग्य इन्हें सहयोग करता है और जीवन में सफल होते हैं।

Tags: "Mole meaning in hindimole benefits in hindimole hone ke karanmole in hindimole ke fayde in hindimole on facemole significancesharir mein til honasharir mein til hone ke faydeतिल के शुभ-अशुभ प्रभाव
Previous Post

घर में शंख रखने से वास्तु दोष से मिलता है छुटकारा

Next Post

हर रंग कुछ कहता है, जानें वास्तु शास्त्र में किस रंग का होता है क्या मतलब

Writer D

Writer D

Related Posts

White Hair
फैशन/शैली

सफेद बालों से पाएं छुटकारा, करें इस हरी सब्जी का इस्तेमाल

17/07/2026
Body Odor
फैशन/शैली

पसीने की बदबू से हैं शर्मिंदा, दूर करने के लिए करें ये उपाय

17/07/2026
Color of Eyes
फैशन/शैली

आंखों की रोशनी करें तेज, डाइट में शामिल करें ये चीजें

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
Next Post
वास्तु टिप्स

हर रंग कुछ कहता है, जानें वास्तु शास्त्र में किस रंग का होता है क्या मतलब

यह भी पढ़ें

AK Sharma

वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना प्राचीन काल से ही हमारी जीवन शैली रही: एके शर्मा

17/09/2022
Nora Fatehi

‘नोरा ने मोरक्को में घर खरीदने के लिए मुझसे लिए करोड़ों’…सुकेश चंद्रशेखर का नया खुलासा

24/01/2023
modi-amrinder

पीएम मोदी से आज मिल सकते है कैप्टन अमरिंदर, सियासी अटकलों का बाजार गर्म

11/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version