• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश कुमार बोले- बिहार को नरसंहार के दौर से निकाल विकास की राह पर लाया

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश कुमार nitish kumar

नीतीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश को नरसंहार के दौर से निकाल कर विकास की राह पर लाए हैं। इस बार भी जनता का अपार समर्थन मिलना तय है। उन्होंने कहा कि आगे भी बिहार की सेवा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को सरैया, मीनापुर, समस्तीपुर के हसनपुर, सिंघियाघाट, समस्तीपुर के हसनपुर, विभूतिपुर व सीवान के दरौंदा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार सभी जाति और धर्म को साथ लेकर चलती है। उनकी सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है। महिलाओं को पंचायत चुनाव से लेकर नौकरी तक में पचास फीसदी आरक्षण दिया। एक करोड़ बीस लाख महिलाओं को जीविका से जोड़ा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। लड़कियों के लिए पोशाक और साइकिल योजना न केवल देश भर में चर्चित रही बल्कि इससे उनकी जीवन दशा बदल गई।

प्रयागराज : मोटरसाइकिल मैकेनिक की गला रेतकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री ने बगैर नाम लिये लालू प्रसाद, तेजस्वी और तेज प्रताप पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती हैं। लेकिन उनके साथ क्या हुआ?, यह बिहार के सभी लोग जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय और पंचायत चुनाव में आरक्षण दिये जाने के कारण महिलाओं व अति पिछड़ों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ने के साथ विकास में उनकी भागीदारी भी बढ़ी है। महिलाओं को पुलिस व सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया है।

सीएम ने कहा कि जब जनता ने 15 साल का मौका दिया था। तब कहां थे रोजगार देने वाले। आज 10 लाख रोजगार देने की बात करते हैं। जब पति को जेल जाने की नौबत आई तो पत्नी को घर से निकालकर गद्दी पर बैठा दिया। तब कहां था समाजवाद? क्या उनकी नजर में गद्दी संभालने के लिए अपनी पत्नी ही सबसे उपयुक्त लगीं।

यह परिवारवाद का सबसे बड़ा उदाहरण है। इनकी सोच पति-पत्नी, बेटा- बेटी के बाहर जाती ही नहीं। या फिर ये सत्ता को अपनी विरासत बनाकर रखना चाहते थे। परंतु यहां तो जनता मालिक है। जनता का जो काम करेगा, जनता उसे ही गद्दी देगी। हमारे लिए पूरा बिहार एक परिवार है।

हमारी सोच पूरे बिहार के विकास के लिए है। हमारी हर योजना पूरे बिहार के हर गांव व हर घर के लिए होती है। हमारी सरकार बिहार के विकास के लिए सोचती है। दिन-रात काम करती है। जिसका परिणाम आप सभी के सामने है। बिहार अपराध व भ्रष्टाचार से बहुत आगे निकल चुका है। निरंतर आगे बढ़ रहा बिहार अब पीछे लौटना नहीं चाहता है।

Tags: biharbihar assembly elections 2020bjpgenocide in BiharGrand AllianceJDUNDANitish KumarRavi Shankar PrasadrjdTejashwi Yadavजदयूतेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारबिहार में नरसंहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020भाजपामहागठबंधनरविशंकर प्रासदराजगराजद
Previous Post

सोनभद्र : खेत में छिपे जंगली सुअर के हमले में एक की मौत, दूसरा घायल

Next Post

विपक्षी पार्टियां जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करती हैं : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Next Post
योगी सरकार का ऑपरेशन माफिया Yogi government's operation mafia

विपक्षी पार्टियां जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करती हैं : योगी

यह भी पढ़ें

Illegal arms factory

अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी संख्या में हथियार सहित 4 गिरफ्तार

12/07/2021

Bigg Boss 14: जैस्मीन के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी की हो सकती है घर में एंट्री!

28/10/2020
Governor Gurmeet

राज्यपाल ने गृह मंत्री और राजमार्ग मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

11/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version