• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुशीनगर : तीन वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार

Desk by Desk
23/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में शुक्रवार को सौतेला पिता ने तीन वर्ष की मासूम बेटी की हत्या करके शव को दफना दिया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भुजौली पोखरा टोला गांव में सौतेला पिता ने तीन वर्षीय की बेटी की हत्या कर उसे खेत में दफना दिया। मासूम बेटी की मां ने पुलिस और मायके वालों से शिकायत की। पुलिस ने उप जिलाधिकारी अरविन्द कुमार की मौजूदगी में बच्ची के शव को क्रब से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि खड्डा क्षेत्र के भुजौली गांव निवासी दुर्गेश सिंह की पत्नी की मौत हो गई थी। दो बच्चों के पिता दुर्गेश ने बच्चों की परवरिश के लिए दो माह पूर्व रक्षाबंधन के दिन कसया क्षेत्र के भरवलिया निवासी छट्ठू की बेटी मोनिका से शादी कर ली। मोनिका की भी यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी तीन साल की एक बेटी थी। रामकोला स्थित धर्मसमधा मंदिर में शादी के बाद दुर्गेश, पत्नी और बेटी को लेकर घर आ गया। मोनिका के अनुसार शादी के बाद दोनों का सम्बध ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन पिछले कुछ दिनों से बेटी को लेकर अक्सर कहासुनी हो जाती थी।

बिकरू कांड : गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी गुड्डन त्रिवेदी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

सूत्रों ने बताया कि पत्नी मोनिका ने पुलिस को बताया कि पति दुर्गेश शुक्रवार की सुबह उसकी पुत्री को बाइक से केले का खेत घुमाने ले गया। खेत में उसकी हत्या कर दी और शव को दफना दिया। घर आकर बताया कि बाइक से गिरकर बच्ची की मौत हो गई। उसने शव गांव के बाहर ले जाकर कब्रिस्तान में दफना दिया है। पत्नी मोनिका को उस पर शक हो गया। उसने बच्‍ची के गिरने की जगह दिखाने की जिद की तो दुर्गेश ने उसे पीटा और धमकी दी। इसके बाद मोनिका ने इस घटना की जानकारी पुलिस और मायकेवालों को दी।

मायकेवालों ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। इंसपेक्टर आरके यादव ने एसडीएम अरविन्द कुमार को पूरी बात बताई और शव निकलवाने के लिए कब्र खुदवाने की इजाजत मांगी। एसडीएम ने शव निकालने की अनुमति दी और खुद तहसीलदार डॉ. संजीव राय को लेकर कब्रिस्तान पहुंच गए। इंसपेक्टर आरके यादव, एसआई राजेश यादव, सिपाही बाबूलाल चौहान, उमाशंकर यादव आदि की मौजूदगी में बच्ची का शव क्रब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इंस्पेक्टर रामकृष्ण यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बच्ची की मौत की वजह सामने आ जाएगी। तहरीर के अनुसार केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsLatest uttar pradesh NewsUttar Pradesh News
Previous Post

चार वर्ष पूर्व हत्या के जुर्म में मां और उसके दो बेटों को आजीवन कारावास

Next Post

IPL 2020: यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को गंदगी पसंद है

Desk

Desk

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

विवाह में आ रही है रुकावटें, तो वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
धर्म

घर पर कर रही है वट सावित्री की पूजा, तो जानें सही विधि और नियम

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

वट सावित्री व्रत आज, जानें पूजा विधि से लेकर पारण तक सबकुछ

16/05/2026
summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Next Post

IPL 2020: यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को गंदगी पसंद है

यह भी पढ़ें

CM Dhami

पर्यटकों को लंबे ट्रैफिक जाम में फंसने से रोकने के उपायों पर कर रहे कार्य: सीएम धामी

13/06/2025
loot

दिनदहाड़े एजेंट से 80 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस

25/11/2021
amit shah

चेन्नई पहुंचे अमित शाह, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version