• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव व्यक्ति के आधार पर नहीं, विचारधारा के आधार पर लड़ा जाता है : स्वतंत्र देव

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
स्वतंत्रदेव सिंह

स्वतंत्रदेव सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि जो लोग सनातन धर्म को नहीं मानते है उनको राम मंदिर के निर्माण की तिथि पूछने का कोई अधिकार नहीं है।

श्री सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सपा, बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो सनातन धर्म को नहीं मानते उनको राम मंदिर के निर्माण की तिथि पूछने का कोई अधिकार नहीं है।

पार्टी के युवा मोर्चा के एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा सातों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव व्यक्ति के आधार पर नहीं, बल्कि विचारधारा के आधार पर लड़ा जाता है। उन्होंने कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि यह एक विचारधारा है। कश्मीर में देश का संविधान, एक झंडा लागू करवाने के लिये 1953 पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अपनी सहादत दे दी थी। उसी विचारधारा को एक चाय बेचने वाले यानि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार कर दिखा दिया। यदि सार्थक विचारधारा हो तो उसको मूर्त्त रूप दिया जा सकता है।

बिकरू कांड : गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी गुड्डन त्रिवेदी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

श्री सिंह ने कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर ये लोग कहते थे कि भाजपा को कहते थे कि ” मंदिर यहीं बनायेंगे, लेकिन तिथि नहीं बतायेंगे” अब तो भगवान राम के मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।लेकिन कांग्रेस के साथ-साथ सपा और बसपा को उस समय राम मंदिर बनाने की तिथि पूछने का कोई अधिकार नहीं था। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को नहीं मानते हैं, उनको तारीख पूछने का कोई अधिकार नहीं था।

सपा,बसपा पर तंज कसते हुए श्री सिंह ने कहा कि 15 सालों तक इनके शासन काल में प्रदेश में जंगलराज कायम था। प्रदेश की जनता सुरक्षित नहीं थी। लेकिन योगी राज में अब बदल चुका है। गुंडे, मवाली अब दिखने की हिमाकत नहीं करते हैं। उनको मालूम हो चुका है कि अब प्रदेश में राम राज्य कायम हो चुका है। भाजपा सरकार में गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं के कल्याण की योजनाओं के लागू होने से ये खुश हैं।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कभी परिवारवाद, वंशवाद की पोषक नहीं रही है। जबकि अन्य दलों में ये आज भी बदस्तूर जारी है। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उपचुनाव में सपा ने अपने सरकार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है। उसमें जेल में बंद आजम खां का भी नाम है। इससे जनता को समझ लेना चाहिए कि आपराधिक मामलों में एक जेल में बंद आजम खां को चुनाव स्टार प्रचारकों बनाकर वह करता संदेश देना चाहती है।

उन्होंने अपने युवा कार्यकर्त्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग क्षेत्र में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को बताकर यहां से पार्टी के प्रत्याशी डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी को भारी मतों से विजई बनाने के लिये मतदाताओं से उनका आशीर्वाद मांगे।

Tags: 24ghante online.comAgriculture billsbjpCM योगी और राजनाथLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newspolitical newsUP Assembly By ElectionUP assembly by-election 2020UP Assembly ElectionUP Politicsभाजपायूपी विधानसभा उपचुनावयूपी विधानसभा उपचुनाव 2020यूपी विधानसभा चुनावस्वतंत्र देव सिंह
Previous Post

नाबालिग हिंदू लड़की को नाम बदलकर फंसाने वाला शादीशुदा मुस्लिम शख्स हुआ गिरफ्तार

Next Post

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर क्या बोल गए कपिल सिब्बल

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Next Post

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर क्या बोल गए कपिल सिब्बल

यह भी पढ़ें

Roads

गड्ढामुक्ति अभियान चलाकर प्रदेश में करीब 77 हजार सड़कों को किया गया दुरुस्त

29/11/2023
brajesh pathak

पास कोई मुद्दा नहीं झूठ फैला रहा है विपक्ष: ब्रजेश पाठक

08/08/2022

पीएम मोदी ने ‘विजय दिवस’ पर सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को किया याद

16/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version