• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनुष्य के जीवन में जहर घोल देती हैं जरूरत से ज्यादा ये 8 चीजें

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार आज के समय में भी प्रासांगिक हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में सफलता चाहता है तो उसे इन विचारों को जीवन में उतारना होगा। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार किसी भी चीज की अधिकता अच्छी नहीं है इसी पर आधारित है।

‘हर वो चीज जो जिंदगी में आवश्यकता से अधिक होती है वही जहर है। फिर चाहे वो ताकत हो, धन हो, भूख हो, आलस हो, अभिमान हो, महत्वाकांक्षा हो, प्रेम हो, घृणा हो।’ आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य का कहना है कि मनुष्य के जीवन में किसी भी चीज की अधिकता जहर के समान है। ऐसा इसलिए क्योंकि जरूरत से ज्यादा अगर किसी भी चीज की अधिकता मनुष्य के मन में सबसे पहले घमंड लेकर आती है। वो अपने आप को सातवें आसमान पर समझने लगता है। कई बार तो उसका व्यवहार, बातचीत का तरीका और अपनों से रिश्ते तक दांव पर लग जाते हैं।

उदाहरण के तौर पर इन चीजों में ताकत, धन, भूख, आलस, अभिमान, महत्वाकांक्षा, प्रेम और घृणा हैं। इनमें से अगर इंसान के पास किसी भी एक चीज की अधिकता हो जाए तो सही और गलत के बीच का अंतर ही भूल जाता है। इसके साथ ही सबसे पहले उसकी बुद्धि काम करना बंद कर देती है।

उसे ऐसा लगता है कि वो जो सोच रहा है वही सही है, वो बाकी लोगों की बातों को अपने सामने कुछ भी नहीं समझता। कई बार तो मनुष्य अपने हाथों ही अपने घर में अपने कर्मों से आग लगा देता है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य का कहना है कि हमेशा मनुष्य के पास चीजें उतनी ही हो जितनी कि उसे जरूरत हो। जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज मनुष्य के जीवन में जहर का काम करती है।

Tags: chanakyachanakya nitichanakya niti in hindichanakya niti life lessonschanakya niti quoteschanakya quoteschanakya storiesJeevan Mantrashort note on chanakyaचाणक्य नीतिचाणक्य ने अनमोल विचार
Previous Post

आवश्यक खाद्य सामग्री की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो : योगी

Next Post

बिहार की जनता राजद के कार्यकाल को अभी तक भूली नहीं है : रविशंकर

Desk

Desk

Related Posts

Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

28/06/2025
Veg Lollipop
फैशन/शैली

कभी भी बनाएं क्रंची सॉफ्ट वेज लॉलीपॉप

28/06/2025
Body Odor
फैशन/शैली

पसीने की बदबू ह जाएगी दूर, अपनाएं घरेलू नुस्खे

28/06/2025
crop top
Main Slider

इस टॉप को पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

28/06/2025
Bathing
धर्म

नहाने के पानी में मिलाएं ये खास चीजें, होने लगेगी धन की बरसात

28/06/2025
Next Post
रविशंकर प्रसाद

बिहार की जनता राजद के कार्यकाल को अभी तक भूली नहीं है : रविशंकर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

झंडा दिवस पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

07/12/2022
Road Accident

टूरिस्ट बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

17/11/2020
Tricolor Sandwich

बच्चों से Tricolor Sandwich बनवाते हुए बताए स्वतंत्रता दिवस का महत्व

14/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version