• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

30 साल की उम्र के बाद अपनी सेहत का रखें ध्यान, इन चीजों से करें परहेज

Writer D by Writer D
10/09/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

30 साल की उम्र के बाद हमारे शरीर में तेजी से बदलाव आने लगते हैं. इसलिए आपको अपनी हेल्थ का अच्छे से खास ख्याल रखने की जरुरत पड़ती है. हमारा शरीर पहले जितना जवां नही रहता. साथ ही हार्मोंस में आए इन बदलावों के कारण आंखों की रोशनी, सफेद बाल, कम फुर्ती और चेहरे पर झुर्रियों का असर साफ दिखने लगता है. 30 की उम्र के बाद अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो आज से ही इन 7 चींजों से परहेज शुरू कर दें.

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों को एक दिन में 2,300 मिलीग्राम से ज्यादा सोडियम नहीं लेना चाहिए. जबकि बाजार में मिलने वाले पॉपुलर कैन सूप की एक सर्विंग में दिनभर लिए जाने वाले सोडियम का 40% होता है. ये स्किन एजिंग की समस्या और ब्लड प्रेशर के लिहाज से घातक साबित हो सकता है.

उम्र के 30वें पड़ाव पर कदम रखते ही आपको ज्यादा शुगर और कार्ब्स वाले खाने पर कंट्रोल रखना चाहिए. डायटिशयन मार्था मैकट्रिक कहती हैं कि बढ़ती उम्र के साथ इंसान की नींद धीरे-धीरे कम होने लगती है और वह दिन में कार्ब्स और शुगर की ज्यादा मात्रा का सेवन करने लगता है, जो मोटापे की समस्या का कारण बनती है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि दिनभर यूवी किरणों (अल्ट्रावॉयलेट किरणों) के संपर्क में आने से हमारी त्वचा को नुकसान होता है. हालांकि रात को सोते वक्त हमारी सेल्स इसे रिपेयर कर देती हैं. कैफेनेटेड ड्रिंक्स हमारी स्लीप क्वालिटी को खराब करते हैं और इस वजह से स्लीपिंग टाइम में काम करने वाले सेल्स स्किन को होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं कर पाते हैं.

ब्रेकफास्ट में इस्तेमाल होने वाली मैदे से बनी व्हाइट ब्रेड शरीर के लिए बेहद खतरनाक है. इसमें शुगर, कार्ब्स और फैट बहुत ज्यादा मात्रा में होता है. ये ना सिर्फ कब्ज और डायजेशन की समस्या बढ़ा सकती है, बल्कि आंतों के लिए भी हानिकारक है.

बढ़ती उम्र के साथ इंसान का डायजेशन सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है. 30 साल की उम्र में ज्यादातर लोग स्पोर्ट्स या दूसरी फीजिकल एक्टीविटीज में भी बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं. ऐसे में डीप फ्राई या जंक फूड्स को पचाना बॉडी के लिए मुश्किल हो जाता है. इसका असर आपके बाल, स्किन और शरीर के तमाम हिस्सों में दिखने लगता है.

30 साल की उम्र के बाद इंसान का लिवर, किडनी जैसे प्रमुख अंग धीरे-धीरे सुस्त पड़ने लगते हैं. यही कारण है 30 के बाद ही लोगों में इनसे जुड़ी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. इसलिए आपको शराब का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए. शराब न सिर्फ आपका लिवर और किडनी खराब करती है, बल्कि मोटापा, डायबिटीज और ढेर सारे दूसरे गंभीर रोग भी देती है.

अगर नॉनवेज लवर हैं तो आपको भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. दरअसल नॉनवेज एक हैवी डाइट है, जिसे बढ़ती उम्र के बाद शरीर के लिए पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसकी रेगुलर डाइट का रूटीन आपको काफी बीमार भी कर सकता है. रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट से तो आपको दूर ही रहना चाहिए. आप चाहें तो इसकी जगह सालमन फिश का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Tags: 24ghanteonline.comcarbsCoffeefood avoid after 30food diseasehealth carehealth care tipsred meatSugarunhealthy foodsunhealthy meat
Previous Post

भाजपा नेता की गला दबाकर हत्या, बिस्तर पर पड़ा मिला शव

Next Post

एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, काजल हत्याकांड का था मुख्य हत्यारोपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Next Post

एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, काजल हत्याकांड का था मुख्य हत्यारोपी

यह भी पढ़ें

crooks arrested

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से पैसे निकालने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

29/12/2020
CM Nayab Singh Saini

लोकतंत्र का आधार है मतदान: सीएम नायाब सिंह

07/03/2025
admit card

UP B.Ed एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगी परीक्षा

25/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version