• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

व्रत के बाद खाने का मन है हल्का तो बनाएं ये लजीज उत्तपम

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Uttapam

उत्तपम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। व्रत के दौरान और उसके उद्यापन के बाद बहुत ज्यादा तेलीय खाना खाते नहीं बनता है। ऐसे में कुछ ऐसा खाना चाहिए जिसमें तेल का कम इस्तेमाल हो और बहुत ज्यादा भारी भी ना हो। अगर आप कुछ ऐसी हल्की और आसान सी डिश बनाने की सोच रहे हैं तो इस डिश का नाम उत्तपम है। उत्तपम खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ ऐसी डिश भी है जो जल्दी बन भी जाएगी। इसके साथ ही इसमें तेल का इस्तेमाल भी कम होगा।

उत्तपम बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • सूजी
  • दही
  • शिमला मिर्च
  • हरी मिर्च
  • धनिया की पत्ती
  • टमाटर
  • नमक
  • रिफाइंड

बनाने की विधि- सबसे पहले दो कटोरी सूजी लें और उसमें एक कटोरी दही डाल दें। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं और आधे घंटे के लिए रख दें। आधे घंटे बाद इसमें कटी शिमला मिर्च, महीन कटा टमाटर, हरी मिर्च महीन कटी हुई और हरी धनिया की पत्ती डाल दें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें। अब इन्हें कंछुली से अच्छे से मिला लें। इसके बाद आप तवे को धीमी आंच पर चढ़ाएं।

आप चाहे तो इसे बनाने के लिए नॉन स्टिक या फिर साधारण तवे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तवे पर थोड़ा सा रिफाइंड डालें और आंच धीमी ही रखें। इसके बाद आपने जो पेस्ट बनाया है उसमें से थोड़ा सा पेस्ट कंछुली से निकालें और तवे पर डालकर हल्के हाथ से कंछुली की सहायता से फैलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट को बीच से फैलाना शुरू करें। इसके बाद पेस्ट के चारों ओर थोड़ा सा रिफाइंड डालें।

कुछ देर तक ऐसे ही पकने दें। 2 से 3 मिनट बाद कंछुली से इसे पलट दें। इसके बाद फिर से बहुत थोड़ा रिफाइंड डालें और दूसरी तरफ भी पकने दें। करीब 3 मिनट बाद आप देखेंगे कि दूसरी तरफ भी पक जाएगा। इसके बाद इसे तवे से प्लेट पर निकाल लें। अब आपका उत्तपम खाने के लिए एकदम तैयार है। इसे आप टोमेटो सॉस के साथ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगेगा।

Tags: know how to make Uttapam at homeUttapamUttapam easy recipeUttapam recipeZayakaउत्तपमउत्तपम रेसिपीजानें घर पर कैसे बनाएं उत्तपम
Previous Post

बिहार चुनाव : पहले चरण की 71 विधानसभा सीट के लिए हो रहा मतदान

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में 26 वें दिन भी नहीं हुआ बदलाव

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में 26 वें दिन भी नहीं हुआ बदलाव

यह भी पढ़ें

आपदा प्रबंधन पर समुचित व्यवस्था के लिए गृहमंत्री शाह ने CM धामी की थपथपाई पीठ

21/10/2021
SS Sandhu

विद्युत विभाग अगले 15 साल को ध्यान में रखकर बनाएं योजनाएं: मुख्य सचिव

08/02/2023
pitru paksha

पितृ पक्ष में मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद, करें इस चालीसा का पाठ

18/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version