• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पितृ पक्ष में मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद, करें इस चालीसा का पाठ

Writer D by Writer D
18/09/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
pitru paksha

pitru paksha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर सर्वपितृ अमावस्या तक पितृ पक्ष (Pitru Paksha) रहते हैं। यह माना जाता है कि हमारे पूर्वज इस दौरान धरती पर आते हैं। ऐसे में उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा की जाती है। इस दौरान पितर चालीसा पढ़ने का बड़ा महत्व है। इससे आपके पितृ प्रसन्न होंगे, जिससे घर में सुख समृद्धि का वास होगा।

।। दोहा।।

हे पितरेश्वर आप हमको दे दीजिये आशीर्वाद,

चरणाशीश नवा दियो रखदों सिर पर हाथ।

सबसे पहले गणपत पाछे घर का देव मनावा जी,

हे पितरेश्वर दया राखियों करियो मन की चाया जी ।।

।। चौपाई।।

पितरेश्वर करो मार्ग उजागर,

चरण रज की मुक्ति सागर ।

परम उपकार पित्तरेश्वर कीन्हा,

मनुष्य योणि में जन्म दीन्हा।

मातृ-पितृ देव मनजो भावे,

सोई अमित जीवन फल पावे।

जै जै जै पितर जी साईं,

पितृ ऋण बिन मुक्ति नाहिं ।

चारों ओर प्रताप तुम्हारा,

संकट में तेरा ही सहारा ।

नारायण आधार सृष्टि का,

पित्तरजी अंश उसी दृष्टि का ।

प्रथम पूजन प्रभु आज्ञा सुनाते,

भाग्य द्वार आप ही खुलवाते ।

झंझुनु में दरबार है साजे,

सब देखो संग आप विराजे ।

प्रसन्न होय मनवांछित फल दीन्हा,

कुपित होय बुद्धि हर लीन्हा ।

पित्तर महिमा सबसे न्यारी,

जिसका गुणगावे नर नारी ।

तीन मण्ड में आप बिराजें,

बसु रुद्र आदित्य में साजे ।

नाथ सकल संपदा तुम्हारी,

मैं सेवक समेत सुत नारी ।

छप्पन भोग नहीं है भाते,

शुद्ध जल से ही तृप्त हो जाते।

तुम्हारे भजन परम हितकारी,

छोटे बड़े सभी अधिकारी।

भानु उदय संग आप पुजावै,

पांच अंजुलि जल रिझावे ।

ध्वज पताका मण्ड पे है साजे,

अखण्ड ज्योति में आप विराजे ।

सदियों पुरानी ज्योति तुम्हारी,

धन्य हुई जन्म भूमि हमारी।

शहीद हमारे यहां पुजाते,

मातृ भक्ति संदेश सुनाते ।

जगत पित्तरो सिद्धांत हमारा,

धर्म जाति का नहीं है नारा।

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,

सब पूजे पित्तर भाई ।

हिन्दु वंश वृक्ष है हमारा,

जान से ज्यादा हमको प्यारा ।

गंगा ये मरूप्रदेश की,

पितृ तर्पण अनिवार्य परिवेश की।

बन्धु छोड़ ना इनके चरणों,

इन्हीं की कृपा से मिले प्रभु शरणा।

चौदस को जागरण करवाते,

अमावस को हम धोक लगाते।

जात जडूला सभी मनाते,

नान्दीमुख श्राद्ध सभी करवाते ।

धन्य जन्म भूमि का वो फूल है,

जिसे पितृ मण्डल की मिली धूल है।

श्री पित्तर जी भक्त हितकारी,

सुन लीजो प्रभु अरज हमारी।

निशदिन ध्यान धरे जो कोई,

ता सम भक्त और नहीं कोई।

तुम अनाथ के नाथ सहाई,

दीनन के हो तुम सदा सहाई ।

चारिक वेद प्रभु के साखी,

तुम भक्तन की लज्जा राखी ।

नाम तुम्हारो लेत जो कोई,

ता सम धन्य और नहीं कोई।

जो तुम्हारे नित पांव पलोटत,

नवों सिद्धि चरणा में लोटत |

सिद्धि तुम्हारी सब मंगलकारी,

जो तुम पे जावे बलिहारी ।।

जो तुम्हारे चरणा चित्त लावे,

ताकी मुक्ति अवसी हो जावे ।

सत्य भजन तुम्हारो जो गावे,

सो निश्चय चारों फल पावे।

तुमहिं देव कुलदेव हमारे,

तुम्हीं गुरुदेव प्राण से प्यारे ।

सत्य आस मन में जो होई,

मनवांछित फल पावें सोई ।

तुम्हरी महिमा बुद्धि बड़ाई,

शेष सहस्र मुख सके न गाई।

मैं अतिदीन मलीन दुखारी,

करहु कौन विधि विनय तुम्हारी।

अब पित्तर जी दया दीन पर कीजै,

अपनी भक्ति, शक्ति कछु दीजै ।

।। दोहा।।

पितरों की स्थान दो,

तीरथ और स्वयं ग्राम।

श्रद्धा सुमन चढ़ें वहां,

पूरण हो सब काम ।।

झुंझुनू धाम विराजे हैं,

पितर हमारे महान।

दर्शन से जीवन सफल हो,

पूजे सकल जहान ।।

जीवन सफल जो चाहिए,

चले झुंझुनू धाम ।

पितर चरण की धूल ले,

हो जीवन सफल महान।।

Tags: Pitru Paksha 2024Pitru Paksha datepitru paksha puja
Previous Post

चंद्रग्रहण के दिन भूलकर भी न दें पितरों को जल, होगा भारी नुकसान

Next Post

पितरों को नहीं करना चाहते हैं नाराज, तो भूलकर भी इन कामों को न करें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Main Slider

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

21/09/2026
Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Next Post
Pitru Paksha

पितरों को नहीं करना चाहते हैं नाराज, तो भूलकर भी इन कामों को न करें

यह भी पढ़ें

सपा नेता ने की आत्मदाह की कोशिश, टिकट न मिलने है नाराज

16/01/2022
Beetroot Cutlet

ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये टेस्टी डिश, खाकर झूम उठेंगे सब

28/01/2026

महाकुम्भ से पहले मदन मोहन मालवीय पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, पार्क में लगेगी उनकी प्रतिमा

19/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version