• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ से पहले मदन मोहन मालवीय पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, पार्क में लगेगी उनकी प्रतिमा

Writer D by Writer D
19/12/2024
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी, पौष पूर्णिमा की तिथि से होने जा रहा है। इसे लेकर महाकुम्भ मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में निर्माण कार्य, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं। इसी क्रम में वन विभाग यमुना बैंक रोड पर स्थित महामना मदन मोहन मालवीय पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य करा रहा है। पार्क में प्रयागराज की महान विभूति महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही पार्क के नये प्रवेशद्वार, वन्य जीवों की कलाकृतियां और महिला व पुरुष प्रसाधन का भी निर्माण किया जाएगा। यह महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं के सुखद अनुभव और उन्हें प्रयागराज की महान विभूतियों से परिचित करवाने का प्रयास है।

पार्क में लगाई जाएगी महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा

प्रत्येक बारह वर्ष पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन प्रयागराजवासियों के लिए हमेशा गर्व और सम्मान का विषय रहा है। प्राचीन काल से महाकुम्भ के आयोजन में साधु, संन्यासी, राजा-महाराज और तीर्थपुरोहितों के साथ प्रयागराज की महान विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिये हैं। उनमें से महामना मदन मोहन मालवीय जी का नाम सर्वप्रथम है। महामना ने अंग्रेजों के विदेशी शासन के दौर में भी महाकुम्भ की सनातन परंपरा को खण्डित नहीं होने दिया बल्कि अंग्रेज शासकों को महाकुम्भ का आयोजन करने के लिए सशर्त तैयार भी किया।

सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से हो रहा ग्रामीणों की समस्यायों का निराकरण

सीएम योगी की नीति राष्ट्रीय संस्कृति के निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों का सम्मान करने की रही है। इसी क्रम में प्रयागराज की महान विभूति महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा लगाई जाएगी। उनकी प्रतिमा वन विभाग के यमुना बैंक स्थित मदन मोहन मालवीय पार्क में लगाई जाएगी।

वन विभाग करा रहा है लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य

प्रयागराज के जिला वन अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महाकुम्भ (Maha Kumbh) के अवसर पर मदन मोहन मालवीय पार्क का लगभग 2 करोड़ रुपए की राशि से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। पार्क में महामना की मूर्ति निर्माण के साथ पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही पार्क में बच्चों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन के लिए वन्य जीवों की कलाकृतियां भी बनाई जाएगी। जिनसे परिचित हो कर बच्चे वन्य जीवों के संरक्षण की ओर प्रेरित होंगे।

इसके अतिरिक्त पार्क में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों के टॉयलेट भी बनवाए जाएंगे। सीएम के निर्देश के मुताबिक ये कार्य महाकुम्भ (Maha Kumbh) से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।

Tags: maha kumbhPrayagraj Newsup news
Previous Post

‘कांग्रेस ही हत्यारी है…राहुल-प्रियंका मुर्दाबाद’, प्रभात पांडेय के अंतिम संस्कार में ग्रामीणों ने लगाए नारे

Next Post

बाबा साहब की फोटो गले में डालकर धरना देने पहुंचे सपा MLA अतुल प्रधान, अखिलेश के लिए कह दी ये बड़ी बात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

14/08/2026
Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्कूलों में बेटियों को गरिमा के साथ मिलेगी सुविधा, मास्टर ट्रेनर तैयार कर रही योगी सरकार

13/08/2026
CM Yogi
Main Slider

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी मौन पदयात्रा

13/08/2026
Next Post
Atul Pradhan

बाबा साहब की फोटो गले में डालकर धरना देने पहुंचे सपा MLA अतुल प्रधान, अखिलेश के लिए कह दी ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें

samadhan divas

समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें, चार मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

17/03/2021
Gupta Brothers

बिल्डर आत्महत्या मामले में ‘गुप्ता ब्रदर्स’ गिरफ्तार, दक्षिण अफ्रीका की एजेंसियां भी हरकत

26/05/2024
cm yogi

तकनीकी का प्रयोग व प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता: सीएम योगी

14/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version