• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन साल की मासूम को बचाने के लिए ललितपुर से भोपाल तक नॉन स्टॉप दौड़ाई ट्रेन

Desk by Desk
27/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय, ललितपुर
0
रेलवे ने बचाया

रेलवे ने बच्ची को बचाया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय रेलवे विभाग ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक मासूम बच्ची की जिंदगी बचा ली। उत्तर प्रदेश में तीन साल बच्ची की जान बचाने के लिए एक ट्रेन को नॉनस्टॉप दौड़ाया गया।

इस दौरान ट्रेन स्टेशन से खुलने के बाद बीच में कहीं पर भी नहीं रुकी। वह सीधे भोपाल स्टेशन पर पहुंचने के बाद ही रुकी और वहां पहुंचते ही बच्ची को बचा लिया गया। शायद भारतीय रेलवे के लिए यह पहला मौका है जब अपहरणकर्ता को पकड़ने के लिए ट्रेन को नॉनस्‍टॉप चलाया गया।

रेलवे स्टाफ ने सतर्कता एवं सूझबूझ से 3 वर्षीय बच्ची को अपहरणकर्ता के चंगुल से बचाया!

सूचना पर त्वरित कार्यवाई करते हुए CCTV की मदद से बच्ची और संदिग्ध की पहचान कर, ललितपुर से भोपाल तक नॉनस्टॉप ट्रेनें चलाकर बच्ची को सकुशल बचाया एवं अपहरणकर्ता पकड़ा गया।https://t.co/vsi8ktfmQZ pic.twitter.com/0wucZyo4fs

— Ministry of Railways (@RailMinIndia) October 27, 2020

मामला ललितपुर रेलवे स्टेशन का है जहां पर एक 3 साल की मासूम बच्ची का अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ता बच्ची को गोद में लेकर भोपाल की तरफ जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस में सवार हो गया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब लापता बच्ची की खोजबीन करते हुए परिजन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने पीएम मोदी से क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

परिजनों ने जब शिकायत की कि उनकी बच्ची रेलवे स्टेशन से ही लापता हो गई है इसके बाद हरकत में आए आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। तब सीसीटीवी कैमरे में एक ऐसी तस्वीर कैद मिली जिसमें एक युवक 3 साल की बच्ची को गोद में लेकर ट्रेन में सवार होता हुआ दिखाई दिया। जब तक आरपीएफ पूरे मामले को समझ पाती तब तक बच्ची का अपहरण हो चुका था और अपहरणकर्ता बच्ची को लेकर ट्रेन से फरार हो गया था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद झांसी में आरपीएफ के इंस्पेक्टर ने ऑपरेटिंग कंट्रोल भोपाल को पूरे मामले की सूचना दी। उन्होंने राप्तीसागर एक्सप्रेस को ललितपुर से लेकर भोपाल के बीच किसी भी स्टेशन पर न रोकने का अनुरोध किया।

यूपी में शराब की दुकानें अब रात दस बजे तक खुलेंगी

इसके बाद आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर के अनुरोध को मानते हुए ऑपरेटिंग कंट्रोल भोपाल ने राप्तीसागर को ललितपुर से लेकर भोपाल तक नॉनस्टॉप दौड़ा दिया। ट्रेन को नॉनस्टॉप इसलिए चलाया गया ताकि किडनैपर बच्ची को लेकर बीच में पड़ने वाले किसी स्टेशन पर उतर कर न भाग सके। भोपाल रेलवे स्टेशन पर अपहरणकर्ता को पकड़ने के लिए ट्रेन का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। जैसे ही ट्रेन भोपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंची मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी के अफसरों ने अपहरणकर्ता को ट्रेन की एक बोगी से खोज निकाला।

आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह रजावत की सजगता और सूझबूझ से किडनैप हुई मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने किडनैपर को भी गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Tags: #ललितपुरbhopalLalitpurMajor action of RailwaysRPFआरपीएफभोपालरेलवे की बड़ी कार्रवाई
Previous Post

यूपी में शराब की दुकानें अब रात दस बजे तक खुलेंगी

Next Post

बलिया गोलीकांड : 50-50 हजार के फरार इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
Next Post
बलिया गोलीकांड

बलिया गोलीकांड : 50-50 हजार के फरार इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

arrested

40 किलो गांजा सहित चार आरोपी गिरफ्तार

13/12/2021
किसान नेताओं ने दिखाए तेवर Farmer leaders showed their attitude

अमित शाह से मुलाकात से पहले किसान नेताओं ने दिखाए तेवर, कही ये बड़ी बात

08/12/2020

पैसे क्या पेड़ पर उगते हैं? जी हां….., जानिए कहां पाया जाता है ये

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version