• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार में युवाओं का भविष्य अंधेरे में है : कमलनाथ

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में प्रदेश के युवाओं को भविष्य अंधकार में है, इसलिए यह उपचुनाव प्रदेश के युवाओं का भविष्य संवारने वाला चुनाव है।

श्री कमलनाथ ने ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे सामने युवाओं के भविष्य की चुनौती है, भाजपा सरकार में युवाओं का भविष्य अंधेरे में है, यही युवा मध्यप्रदेश का नव निर्माण करेंगे, इनका भविष्य कैसे सुरक्षित रहे, इसका हमें आज फैसला करना है।

उन्होंने कहा कि 15 वर्षो तक प्रदेश में भाजपा की सरकार रही जिसमें कुछ हुआ तो सबसे ज्यादा मजदूरों का उत्पादन वाला प्रदेश बना, जितने उद्योग लगे नहीं, उससे ज्यादा बंद हो गए। उन्होंने कहा कि आज हमें उन लोगों को पहचानना होगा जिनके कारण ग्वालियर-चंबल विकास की दृष्टि से पिछड़ा है, इसके जिम्मेदार कौन लोग हैं। 15 वर्ष भाजपा सरकार रही, लेकिन यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से पिछड गया।

एमएसपी से कम रेट पर किसान न तुलवाए धान, डीएम के पास लेकर जाएं : टिकैत

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश की पहचान माफिया-मिलावटखोरों से थी, जिसके कारण कोई औद्योगिकरण नहीं हुआ। पांच प्रदेशों से हमारा प्रदेश घिरे रहने के बाद भी मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र नहीं बन सका। कृषि क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। आज हमें प्रदेश का नवनिर्माण करना है, जिससे कृषि क्षेत्र में मजबूत आ सके, किसानों को न्याय मिले, उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य मिले।

सभा को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, आचार्य प्रमोद कृष्णन, कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर मंच पर सांसद नकुलनाथ, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, लखन सिंह यादव, रामनिवास रावत, अशोक सिंह, देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp news
Previous Post

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया गोल्फ खेलते हुए वीडियो

Next Post

बिहार चुनाव 2020 : राहुल ने ट्वीट कर कर डाली की यह अपील, कहा – आज बदलेगा बिहार

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami will inaugurate the first Yamuna Ghat of Uttarakhand
Main Slider

हरिपुर का पुनर्जागरण: सीएम धामी 17 सितंबर को करेंगे उत्तराखंड के पहले यमुना घाट का लोकार्पण

10/09/2026
Nitin Naveen performed puja at Mahalaxmi temple
उत्तराखंड

हल्द्वानी के महालक्ष्मी मंदिर में नितिन नवीन ने पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

10/09/2026
SP poster sparks political stir
Main Slider

‘Gen-Z बदलेगा यूपी’, सपा के पोस्टर ने बढ़ाई सियासी हलचल

10/09/2026
Khade Hanuman ji
Main Slider

खड़े हनुमान की प्रतिमा पर प्रशासन का यू-टर्न, SDM बोले- हटाने की कोई कोशिश नहीं हुई

10/09/2026
Mayawati expels Akash Anand from BSP
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद बसपा से आउट

10/09/2026
Next Post
Bihar Election 2020

बिहार चुनाव 2020 : राहुल ने ट्वीट कर कर डाली की यह अपील, कहा - आज बदलेगा बिहार

यह भी पढ़ें

Honda HR-v

ऑटोमोबाईल कंपनी होंडा की नई एचआर-वी में हैं गजब के फीचर्स

25/01/2021
kali khoh mandir

जूता पहन कालीखोह मंदिर की सीढ़ी पर चढ़ा दारोगा, विरोध करने पर पुरोहित पुत्र को जड़ा थप्पड़

26/08/2021
Saryu Aarti

अयोध्या दीपोत्सव 2025: योगी सरकार की प्रेरणा से सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती

17/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version